scriptHome remedies : घर में दोबारा नहीं आएंगे चूहे, इस हरी पत्ती को देखते ही भाग जाएंगे | get rid rat Home remedies in hindi | Patrika News
जबलपुर

Home remedies : घर में दोबारा नहीं आएंगे चूहे, इस हरी पत्ती को देखते ही भाग जाएंगे

घरेलु उपाय, Home remedies in hindi

जबलपुरJul 09, 2019 / 12:52 pm

Lalit kostha

get rid rat Home remedies in hindi

get rid rat Home remedies in hindi

जबलपुर। घर में चूहों की मौजूदगी ही लोगों को परेशान कर देती है। कपड़ों के कुतरे जाने से लेकर कीमती सामान तक खराब करने में चूहों का बड़ा योगदान होता है। ऐसे में लोग चूहों को भगााने के लिए बहुत से उपाए करते हैं। किंतु वे उतने सफल नहीं होते। पत्रिका जबलपुर आपको बता रहा है कुछ घरेलू नुस्खे जो आपकी आम दिनचर्या में बहुत उपयोगी होंगे।


भाग जाएंगे चूहे
पुदीने की गंध तीव्र होती है। इसकी वजह से हम इसे घर में प्रयोग करें तो चूहे जल्दी भाग जाएंगे। पुदीने की फूल और पत्तियों को एक साथ पीस लें और इसका पेस्ट जगह -जगह लगा दें, इसकी तीव्र गंध के आगे चूहे कुछ देर भी नहीं टिकते और भाग जाते हैं। थोड़ी थोड़ी मात्रा में लाल मिर्च उन जगहों पर डाल दें, जहां से चूहे निकलते हैं। चूहों को लाल मिर्च की गंध पसंद नहीं होती, वे घर से जल्दी भाग जाएंगे।

 

टमाटर

स्वस्थ बाल
टमाटर खाना सेहत ले लिए लाभदायक है और इसे चेहरे पर लगाने से स्किन हेल्दी बनती है। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटमिन से भरपूर है। अगर टमाटर को अपने बालों पर लगाएंगे तो रुखे और बेजान बाल चमकदार और रेशमी हो जाएंगे। टमाटर में बड़ी मात्रा में विटमिन ए और विटमिन सी होता है। इसके जूस को बालों पर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और बाल जल्दी से दोमुंहे नहीं होते हैं।

 

पपीता

फूड फैक्ट
हमारे लिए पका पपीता ही नहीं बल्कि कच्चा पपीता भी फायदेमंद रहता है खासतौर पर लिवर के लिए। कच्चा पपीता हमारे लिवर को मजबूती देता है। कच्चा पपीता खाने से या इसकी सब्जी बनाकर खाने से पीलिया रोगियों को भी फायदा मिलता है। कच्चे पपीते और उसके बीजों में विटामिन ‘ए’, ‘सी’ और ‘ई’ होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

 

संतरा

डाइट आंखों के लिए
विटामिन सी और ई हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये विटामिन मोतिया और उम्र के मांसपेशियों पर पडऩे वाले असर को कम करते हैं। अपने बच्चे को इन विटामिन से भरपूर आहार देते हैं, तो दीर्घकाल में आपके बच्चे की नजरों को लाभ ही होगा। ब्रोकली, कीवी, संतरा, स्ट्राबेरी और गोभी आदि विटामिन सी के, वहीं सूरजमुखी के बीज, बादाम और पीनट बटर आदि विटामिन ई के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

Home / Jabalpur / Home remedies : घर में दोबारा नहीं आएंगे चूहे, इस हरी पत्ती को देखते ही भाग जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो