scriptघर को सजाने का सबसे सस्ता उपाए, देखते रह जाएंगे मेहमान | ghar ke wallpaper saste kaha milenge | Patrika News
जबलपुर

घर को सजाने का सबसे सस्ता उपाए, देखते रह जाएंगे मेहमान

घर को सजाने का सबसे सस्ता उपाए, देखते रह जाएंगे मेहमान

जबलपुरNov 12, 2018 / 02:29 pm

Lalit kostha

ghar ke wallpaper

ghar ke wallpaper

जबलपुर। घर को सजाने का कोई समय नहीं होता। जब मूड हो जाए घर को सुंदर बनाने के लिए लोग तैयार हो जाते हैं। महंगे से महंगा काम दिखाने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप पैसे खर्च करें। बल्कि बाजार में ऐसी बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं जो आपको महंगा लुक सस्ते में दे सकती हैं। ऐसे ही चीजों में शुमार है वॉल पेपर। मौसम बदलने के साथ ही इंटीरियर्स में भी बदलाव देखे जा रहे हैं। एक्सपट्र्स के मुताबकि इस सीजन में कस्टमाइज वॉल पेपर के साथ-साथ सॉफ्ट कलर्स का यूज हो रहा हे। खासकर होम फैब्रिक्स में कई चेंजेज देखने को मिल रहे हैं। मौसम को देखते हुए घर को कोजी लुक दिया जा रहा है, जो घर में गर्माहट भी बनाए रखेगा।

news facts-

इंटीरियर्स में करें थोड़ा बदलाव
विंटर में कस्टमाइज वॉलपेपर्स और सॉफ्ट कलर्स देंगे डिफरेंट लुक

वॉल को दे सकते हैं नया रूप
होम डेकोरेशन में वॉल्स पर काफी काम होता हे। ऐसे में सीजन बदलने के साथ वॉल्स में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक वॉलपेपर्स और स्टीकर्स इस दिनों टेंड में है। लोग हर कमरे में स्टीकर्स लगवाना पसंद कर रहे हैं।

कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट भी
वैसे तो घर में बड़ा चेंज करना आसान नहीं है। लेकिन हल्के-फुल्के एक्सपेरिमेंट के जरिए आप घर को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। खास फेब्रिक्स पर गौर करें तो फ्लकी फैब्रिक्स विंटर में घर को डिफरेंट लुक देते हैं। साथ ही क्विल्टिड कुशन कवर एंड दीवान सेट भी रॉयल लुक देता है। एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियों में इंटीरियर में चेंज करने के लिए कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। दो तीन साल पहले ब्राइड कलर्स विंटर्स में खूब चलते थे, लेकिन इस साल सॉफ्ट कलर्स की डिमांड है।

इनसे होम को दें विंटर लुक
कश्मीरी होम फैब्रिक
पाइन ब्रैंच और दूसरा विंटर इंडोर प्लॉट्स
क्रिएटिव विंडो अरेंजमेंट
अट्रैक्टिव लैम्पस
डिजाइनर कारपेट्स

Home / Jabalpur / घर को सजाने का सबसे सस्ता उपाए, देखते रह जाएंगे मेहमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो