scriptgood news : नौ किमी लम्बा होगा नर्मदा रिवर फ्रंट, 160 करोड़ जारी | good news : Narmada river front will be nine km long, 160 crore releas | Patrika News
जबलपुर

good news : नौ किमी लम्बा होगा नर्मदा रिवर फ्रंट, 160 करोड़ जारी

ग्वारीघाट में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान वित्तमंत्री तरुण भनोत ने दी जानकारी, संस्कारधानी में बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन।

जबलपुरJan 30, 2020 / 06:15 pm

praveen chaturvedi

The Narmada river Gwarighat

Narmada’s low water level, ghats start seeing stones,Narmada’s low water level, ghats start seeing stones,The Narmada river Gwarighat ,The Narmada river Gwarighat ,The Narmada river Gwarighat

जबलपुर. साबरमती की तर्ज पर जबलपुर में भी तिलवाराघाट से ग्वारीघाट के बीच नौ किलोमीटर लम्बा नर्मदा रिवर फ्रंट बनेगा। इसके लिए प्रदेश शासन ने 160 करोड़ रुपए जारी किए हैं। ग्वारीघाट में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान वित्तमंत्री तरुण भनोत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नर्मदा फ्रं ट विकसित होने से संस्कारधानी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने ग्वारीघाट से होतेे हुए अवधपुरी तक 7 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ का भूमि पूजन भी किया।

सडक़ों का होगा निर्माण
वित्त मंत्री ने नर्मदा कुम्भ के आयोजन के मद्देनजर ग्वारीघाट में 44 लाख की लागत से बनने वाले पार्किंग स्थल व मेला स्थल के विकास कार्यों का भूमि पूजन और कं ट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि 676.14 लाख रुपए की लागत से कटंगा से ग्वारीघाट तक डामर सडक़ बनेगी। 33.44 लाख रुपए की लागत से अवधपुरी कॉलोनी से पुराने रेलवे स्टेशन तक डामर सडक़ बनेगी।

नर्मदा कुम्भ की तैयारियों वित्त मंत्री भनोत ने नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार से नर्मदा कुम्भ आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, जगत बहादुर सिंह अन्नू, गौरव भनोत, पार्षद प्रिया पटेल, क्षेत्रीय नागरिक जगदीश अवस्थी, निगमायुक्त आशीष कुमार, अपर आयुक्त रोहित सिंह कौशल, आरके शर्मा, क्षेत्रीयजन व निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Home / Jabalpur / good news : नौ किमी लम्बा होगा नर्मदा रिवर फ्रंट, 160 करोड़ जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो