जबलपुर

अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी , 600 पदों पर भर्ती, इन पदों पर होगी नियुक्ति

अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी

जबलपुरSep 10, 2018 / 10:53 am

deepak deewan

Government jobs – jobs for 12 th pass with good salary

जबलपुर. आयुध निर्माणियों में टे्रडमैन की भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से नहीं होने से बेरोजगार युवाओं में निराशा बढ़ रही है। गत वर्ष देशभर की आयुध निर्माणियों में चार हजार से ज्यादा टे्रडमैन के पद निकाले गए थे। ऐन मौके पर शहर की तीन निर्माणियों में भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
आयुध निर्माणियों में 600 पदों पर नहीं हुई भर्ती

इससे करीब 600 पदों पर भर्ती नहीं हो सकी। दूसरी ओर, वाहन निर्माणियों में आउटसोर्स से नियमित अंतराल में ठेका श्रमिकों की भर्ती की जा रही है। वीएफजे में औद्योगिक कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या में भी कटौती की जा रही है।
ओएफआरसी ने चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी
ऑर्डनेंस फैक्ट्री रिक्रूटमेंट सेंटर (ओएफआरसी) ने लम्बे समय बाद इतनी संख्या में ट्रेडमैन की भर्ती निकाली थी। वीएफजे और जीसीएफ में भर्ती स्थगित कर दी गई। ओएफके में भी यही स्थिति है। केवल जीआइएफ में ही प्रक्रिया पूरी हुई। ओएफआरसी ने चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवारों का पीवीआर भी हो रहा है।
नियमित रूप से हो भर्ती- वीएफजे राष्ट्रीय कामगार यूनियन के केएस राणा, संतोष सोनी, मनोज तिवारी ने कहा, निर्माणियों से हर महीने कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसलिए नियमित रूप से भर्ती होनी चाहिए। वीएफजे में औद्योगिक कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या में भी कटौती की जा रही है।

नॉन कोर नीति से परेशानी
जिस समय टे्रडमैन की भर्ती निकाली गई, उसी समय रक्षा मंत्रालय ने नॉन कोर नीति लागू कर दिया। इसमें एक दर्जन से ज्यादा निर्माणियों को शामिल किया गया था। इससे निर्माणियों में टे्रडमैन की भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इतना ही नहीं, कुछ निर्माणियों में औद्योगिक कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या भी कम की जा रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

ठेका श्रमिकों की भर्ती
निर्माणी श्रमिकों की संख्या
ओएफके 750
जीसीएफ 400
वीएफजे 700
जीआइएफ 300
गत वर्ष निकले थे पद
निर्माणी पदों की संख्या
ओएफके 129
जीसीएफ 215
वीएफजे 230
जीआइएफ 176

Home / Jabalpur / अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी , 600 पदों पर भर्ती, इन पदों पर होगी नियुक्ति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.