scriptग्रह गोचर चौघडिय़ा: आज सौभाग्यकारी भद्रा तिथि, देखें शुभ मुहूर्त | grah gochar 2019 january 2, today shubh muhurat | Patrika News
जबलपुर

ग्रह गोचर चौघडिय़ा: आज सौभाग्यकारी भद्रा तिथि, देखें शुभ मुहूर्त

ग्रह गोचर चौघडिय़ा: आज सौभाग्यकारी भद्रा तिथि, देखें शुभ मुहूर्त
 

जबलपुरJan 02, 2019 / 09:31 am

Lalit kostha

panchang

panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रवि उस्मानी: 25,अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण

तिथि – रात्रि 3.23 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। भद्रा तिथि सभी प्रकार मांगलिक कार्य हेतु शुभ मानी जाती है। वहीं जया तिथि में किए सभी कार्य अत्यंत शुभ तथा सौभाग्यकारी माने जाते हंै। देवालय, देवदर्शन, गृहारम्भ, पर्यटन, नौकायन, जलयंत्रनिर्माण हेतु यह तिथि अत्यंत उत्तम मानी जाती है।

योग- रात्रि 4.00 बजे तक शूल उपरांत गंड़ योग रहेेगा। दोनों ही योग दैनिक उपयोगी कार्य हेतु शुभ है।
विशिष्ट योग-आज स्वरूप द्वादशी तथा सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ग्रहगोचर अनुकूल तथा शुभ रहेंगे।
करण-सूर्योदय काल से गर उपरांत वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।

नक्षत्र- मिश्रसंज्ञक नक्षत्र विशाखा दोपहर 11.44 तक उपरांत तिर्यड़द्यमुख नक्षत्र अनुराधा रहेगा। विशाखा नक्षत्र में प्राय: पदार्थ संग्रह, औषधि सेवन, कूटनीतिक वार्ता, चित्रकारी, अलंकार, साजसज्जा, विपणि व्यापार, औषधिनिर्माण, कृषिवार्ता, उद्यम, साहसी कार्य तथा संगीत से जुड़े कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।

शुभ मुहूर्त- आज क्रय विक्रय, आभूषण निर्माण, आभूषण धारण, खनिज सम्पदा, चल अचल सम्पत्ति का कार्य, मित्र मिलन, सेवारम्भ जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ तथा सुखद है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए -आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद है।
व्रतोत्सव- आज: स्वरूप द्वादशी तथा सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ उत्तम व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।

चन्द्रमा : मंगल प्रधान राशि वृश्चिक राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ती,तू,ते,तो अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। विशाखा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक होगी, दोपहर 11.44 उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र अनुराधा रहेगा। वृश्चिक राशि के जातक प्राय: सुंदर सुशील, विनम्र, परोपकारी, दयालु, समाजसेवी, अधिक मित्र वाले, कलाप्रेमी, चतुर तथा निर्भीक स्वभाव के होते हैं। शिक्षा, कला अथवा स्वतंत्र व्यवसाय में सफल रहते हैं।

Home / Jabalpur / ग्रह गोचर चौघडिय़ा: आज सौभाग्यकारी भद्रा तिथि, देखें शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो