scriptचार ग्रहों की युति दिलाएगी रोगों से मुक्ति, कोरोना संकट के बीच बनेगी ग्रहों की अनुकूलता | grah parivartan in may 2020, shubh yoga make healthy summer 2020 | Patrika News
जबलपुर

चार ग्रहों की युति दिलाएगी रोगों से मुक्ति, कोरोना संकट के बीच बनेगी ग्रहों की अनुकूलता

चार ग्रहों की युति दिलाएगी रोगों से मुक्ति, कोरोना संकट के बीच बनेगी ग्रहों की अनुकूलता
 

जबलपुरApr 13, 2020 / 02:35 pm

Lalit kostha

grah.png

चार ग्रहों की युति दिलाएगी रोगों से मुक्ति, कोरोना संकट के बीच बनेगी ग्रहों की अनुकूलता

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के संकट के बीच ग्रह नक्षत्रों की अनुकूलता की स्थिति से शुभ संयोग बन रहा है। मई में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ आरोग्यता का मार्ग प्रशस्त होने की सम्भावना है। सूर्य और बुध को एक ग्रह में होने के कारण बुधादित्य योग बनने वाला है।

बुधादित्य योग के प्रभाव से अनुकूल होगी स्थिति
मई में आरोग्यता का मार्ग प्रशस्त करेंगे 4 ग्रह


ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला के अनुसार 14 मई की रात 8.48 बजे सूर्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि के सूर्य धरती के अत्यंत करीब होंगे और तपन बढ़ेगी। इनके साथ गुरु, शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन को भी शुभ माना है। कृमि नाशक और आरोग्यता प्रदान करने वाले ग्रह सूर्य के प्रभावी होने से स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल स्थिति होगी। 9 मई को सुबह 9.9 बजे बुध ग्रह शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे। जबकि, सूर्य भी वृष राशि में आएंगे। दोनों ग्रह एक राशि में होने पर 14 मई से बुधादित्य बनेगा। लग्न भाव में बुधादित्य योग बनने के प्रभाव से संक्रामक बीमारियों का संकट मिटेगा।

गुरु और शुक्र ग्रह होंगे वक्री

सौम्य ग्रह 14 मई की रात 4.7 बजे मकर राशि में वक्री होंगे। जबकि, शुक्र ग्रह 14 मई की रात 7.26 मई को शुक्र राशि वृष राशि में वक्री होंगे। दोनों ग्रहों का यह परिवर्तन सूर्य का प्रभाव बढ़ाएगा। जबकि, 4 मई की रात 8.41 से मंगल ग्रह शनि की राशि मकर से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। 30 मई की रात 11.15 बजे शुक्र ग्रह पश्चिम दिशा में अस्त होगा। शुक्र ग्रह के अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यक्रम प्रतिबंधित होंगे।

Home / Jabalpur / चार ग्रहों की युति दिलाएगी रोगों से मुक्ति, कोरोना संकट के बीच बनेगी ग्रहों की अनुकूलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो