scriptकोरोना संक्रमण के संकट के बीच बन रहा शुभ संयोग, ग्रहों के राशि परिवर्तन से सुधरेंगे हालात | grahon ka rashi parivartan 2020 coronavirus astrology prediction | Patrika News
जबलपुर

कोरोना संक्रमण के संकट के बीच बन रहा शुभ संयोग, ग्रहों के राशि परिवर्तन से सुधरेंगे हालात

– मई में आरोग्यता का मार्ग प्रशस्त करेंगे चार ग्रह-बुधादित्य योग के प्रभाव से अनुकूल होगी स्थिति

जबलपुरApr 12, 2020 / 09:12 pm

abhishek dixit

indian astrology and horoscope for sun signs in new year 2020

नए साल के आगमन के साथ जानिए किस राशि का कैसा रहेगा समय, देखें वीडियो

 

जबलपुर. कोरोना संक्रमण के संकट के बीच ग्रह नक्षत्रों की अनुकूलता की स्थिति से शुभ संयोग बन रहा है। मई में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ आरोग्यता का मार्ग प्रशस्त होने की सम्भावना है। सूर्य और बुध को एक ग्रह में होने के कारण बुधादित्य योग बनने वाला है।

ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला के अनुसार 14 मई की रात 8.48 बजे सूर्य वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि के सूर्य धरती के अत्यंत करीब होंगे और तपन बढ़ेगी। इनके साथ गुरु, शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन को भी शुभ माना है। कृमि नाशक और आरोग्यता प्रदान करने वाले ग्रह सूर्य के प्रभावी होने से स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल स्थिति होगी। 9 मई को सुबह 9.9 बजे बुध ग्रह शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे। जबकि, सूर्य भी वृष राशि में आएंगे। दोनों ग्रह एक राशि में होने पर 14 मई से बुधादित्य बनेगा। लग्न भाव में बुधादित्य योग बनने के प्रभाव से संक्रामक बीमारियों का संकट मिटेगा।

गुरु और शुक्र होंगे वक्री
सौम्य ग्रह 14 मई की रात 4.7 बजे मकर राशि में वक्री होंगे। जबकि, शुक्र ग्रह 14 मई की रात 7.26 मई को शुक्र राशि वृष राशि में वक्री होंगे। दोनों ग्रहों का यह परिवर्तन सूर्य का प्रभाव बढ़ाएगा। जबकि, 4 मई की रात 8.41 से मंगल ग्रह शनि की राशि मकर से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।

30 मई से अस्त होंगे सूर्य
30 मई की रात 11.15 बजे शुक्र ग्रह पश्चिम दिशा में अस्त होगा। शुक्र ग्रह के अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यक्रम प्रतिबंधित होंगे।

Home / Jabalpur / कोरोना संक्रमण के संकट के बीच बन रहा शुभ संयोग, ग्रहों के राशि परिवर्तन से सुधरेंगे हालात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो