scriptकर्ज से मिलेगी मुक्ति, शुभ समाचारों से परिवार में आएगी खुशी- आज का पंचांग | happiness today my life begins today panchang | Patrika News
जबलपुर

कर्ज से मिलेगी मुक्ति, शुभ समाचारों से परिवार में आएगी खुशी- आज का पंचांग

कर्ज से मिलेगी मुक्ति, शुभ समाचारों से परिवार में आएगी खुशी- आज का पंचांग

जबलपुरNov 30, 2018 / 09:10 am

Lalit kostha

Money

Money

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सफर-21, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : कृष्ण
तिथि – रात्रि 7.38 तक जया तिथि अष्टमी उपरांत रिक्ता तिथि नवमीं रहेगी। जया तिथि में मनोरंजन, विवाह, प्रतिष्ठा, रत्न धारण, आभूषण निर्माण, औषधि सेवन जैसे कार्य शुभ माने जाते हंै। वहीं रिक्ता तिथि में मांगलिक कार्य अति आवश्यक न होने पर निशिद्ध कहे जाते हैं। समय शुद्धि का विचार कर कार्य करना उचित रहता है।
योग- दोपहर 2.3 तक वैधृति उपरांत विष्कुंभ योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद हैं।
विशिष्ट योग – आज के दिन भूमि क्रय विक्रय, एवं वाहन से जुड़े कार्य हेतु आज का दिन अत्यंत शुभ तथा कल्याणकारी रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से वालव उपरांत कौलव तदनंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

नक्षत्र- उग्रकू्ररसंज्ञक नक्षत्र मघा प्रात: 8.43 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। मघा गंड़ातमूलक नक्षत्र है, इस नक्षत्र में मकान, पितर कार्य, पैतृककार्य, पौधरोपण, बागबगीचा जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। मघा नक्षत्र में जन्मे बालकों की मूलशांति अवश्य करवानी चाहिए मूूलशांति से अनिष्ट ग्रहबाधा का निवारण होता है।
शुभ मुहूर्त – आज भूमि क्रय विक्रय, कर्जनिपटारा, लेनदेन, देवदर्शन, सामाजिक सेवा, जनहितैषी कार्य, जलयंत्र निर्माण, जैसे कार्यों हेतु आज का दिन शुभ सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज सूर्योदय प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज श्री कालभैरवाष्टमी, कालाष्टमी, काल भैरव वटुक पूजन, कालभैरव मंदिर दर्शन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : सूर्य प्रधान राशि सिंह राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु तुला राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मा,मी,मू,मे अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। मघा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि ङ्क्षसह होगी, प्रात: 8.43 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। सिंह राशि के जातक प्राय: निडर साहसी, पराक्रमी, बुद्धिमान, तेजस्वी, विवेकवान, निपुण, कलाप्रेमी, अधिक मित्र वाले, तथा उदारवादी प्रवृति के होते हैं। सैन्य सेवा, अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।

Home / Jabalpur / कर्ज से मिलेगी मुक्ति, शुभ समाचारों से परिवार में आएगी खुशी- आज का पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो