scriptholi celebration 2020: होली की मस्ती में झूम रही संस्कारधानी, जमकर नाचे लोग लगा रहे खुशियों के रंग: वीडियो | Happy Holi 2020: Wishes, Messages, Photos, Facebook Whatsapp status | Patrika News
जबलपुर

holi celebration 2020: होली की मस्ती में झूम रही संस्कारधानी, जमकर नाचे लोग लगा रहे खुशियों के रंग: वीडियो

गजकेशरी योग में हुआ दहनधू-धू कर जगह-जगह जली होलिका चढ़ा उत्साह व उमंग का रंग

जबलपुरMar 10, 2020 / 10:49 am

Lalit kostha

holi_2.jpg

Happy Holi 2020: Wishes, Messages, Photos, Facebook Whatsapp status

जबलपुर। संस्कारधानी में सोमवार की रात में आस्था और उत्साह पूर्वक होलिका दहन किया गया। पंचांग के अनुसार गजकेशरी युग में होलिका दहन किया गया, इसे शुभ माना जाता है। आज मंगलवार को हर तरफ खुशियों की गुलाल और उत्साह के रंगों से पूरा शहर सराबोर है। हर तरफ ढोल ढमाकों के साथ लोग होली का त्यौहार मना रहे हैं। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


आपसी रिश्तों में प्रेम और खुशियों का रंग घोलने वाली होली का पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। संस्कारधानी के घरों में होली मनाने की पहले से तैयारियां की गई थीं। रंग, पिचकारी, अबीर गुलाल के साथ विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और पकवानों से होली मनाई जा रही है। मेहमानों का गुझिया और नमकीन से स्वागत किया जा रहा है। शहर की कॉलोनियों में सामूहिक रूप से होली का उत्सव मनाया जा रहा है। गीतों की धुन पर युवाओं की टोली नृत्य कर होली की खुशियां मना रही है। ढोल नगाड़ों की धुन पर युवाओं की रैली में भी होली का उमंग नजर आ रहा है। वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक में होली का उत्साह है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो