scripthartalika teej: आज इस नक्षत्र में पूजन से मिलेगा पति का भरपूर प्यार | hartalika teej 2017 24 august 2017 | Patrika News
जबलपुर

hartalika teej: आज इस नक्षत्र में पूजन से मिलेगा पति का भरपूर प्यार

सुहागिनें करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना, शिव को पाने के लिए पार्वतीजी ने किया था यह कठिन व्रत

जबलपुरAug 24, 2017 / 08:30 am

deepak deewan

hartalika teej 2017 24 august 2017

hartalika teej 2017 24 august 2017

जबलपुर। आज हरतालिका तीज व्रत है। अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनें गुरुवार को हरतालिका तीज व्रत-पूजन करेंगी। ज्योतिर्विदों के अनुसार हस्त नक्षत्र से युक्त तीज को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसी नक्षत्र में भगवान शिव ने पार्वती को दर्शन दिए थे। इस नक्षत्र में पूजा करने से पत्नी को पति का भरपूर प्यार मिलता है, यही नहीं दांपत्य जीवन के लिए भी यह समय शुभ माना जाता है। कन्याएं इस व्रत को करती हंैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

सवा तीन बजे शुरु होगा हस्त नक्षत्र
तीज में महिलाएं निर्जल-निराहार व्रत रखतीं हैं। रात में जागरण करते हुए चार प्रहर-हवन पूजन के बाद सुबह पारण किया जाता है। तीज के दिन आज शिवालयों एवं घरों में पूजा-अर्चना की जाएगी। जिस नक्षत्र में भगवान शिव ने पार्वती को दर्शन दिए थे उस हस्त नक्षत्र से युक्त तीज को श्रेष्ठ माना जाता है। इस तीज को दोपहर ३.१५ से हस्त नक्षत्र शुरू होगा।

मिलता है सुयोग्य वर
पुराणों में मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की थी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तीज को भोलेनाथ ने वरदान दिया कि जन्म जन्मातर तक वे भगवती को पति रूप में प्राप्त होंगे। तब से अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनें और सुयोग्य वर पाने कन्याएं शिव-गौरी पूजन करती हैं।

बरसात से बढ़ी शुभता
तीज के दिन पानी गिरना शुभ माना जाता है। यह शुभ काम हो भी गया है। शहर में ब्रह्ममुहुर्त से ही हल्की बरसात शुरु हो चुकी थी। रिमझिम बारिश का दौर अभी भी चल रहा है। तीज के लिए महिलाओं के उत्साह का यह आलम है कि अधिकांश महिलाएं सुबह जल्द उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर इसकी तैयारियों में लग गई हैं। यहां तक कि कई बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी बढ़ चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो