scriptमप्र में तापमान @40 डिग्री, अभी और आग उगलेगा सूरज | Patrika News
जबलपुर

मप्र में तापमान @40 डिग्री, अभी और आग उगलेगा सूरज

मप्र में तापमान @40 डिग्री, अभी और आग उगलेगा सूरज

जबलपुरApr 02, 2019 / 10:41 am

Lalit kostha

heat wave warning in madhya pradesh

heat wave warning in madhya pradesh

जबलपुर। सर्दी की तरह गर्मी के सीजन में भी मौसम अक्सर परिवर्तित हो रहा है। मंगलवार सुबह ठंडक महसूस की गई, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ रहा है, तपिश से लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। दोपहर में तापमान 40 ये पार जाने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह में सूर्यदेव जमकर आग उगलने वाले हैं।

news facts

5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से दो डिग्री गिरा दिन का पारा

वहीं शहर में सोमवार को तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। जबकि उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। शहर में पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 38 एवं शाम की आद्र्रता 15 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी ने बताया, शुष्क मौसम में आसमान साफ था। इस कारण धूप तेज हुई। हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में गिरावट हुई। धूप तेज होगी और हवा के रुख के अनुसार ही तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार लू का प्रभाव अभी नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो