scriptमध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | heavy rain red alert madhya pradesh weather report | Patrika News
जबलपुर

मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पूर्वी मप्र के ऊपर बना है कम दबाव का चक्रवात

जबलपुरSep 10, 2019 / 07:55 pm

abhishek dixit

cold weather in rajasthan

Weather Alert: 72 घंटे में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में करना होगा लंबा इंतजार,weather alert heavy rain warning in mp

जबलपुर . मानसून का सिस्टम सक्रिय होने के कारण शहर में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। सुबह से शाम तक आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान पर बादल पर्याप्त हैं। पूर्वी मप्र के ऊपर कम दबाव का चक्रवात बना है। जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शहर के सिविक सेंटर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12.30 बजे करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 1.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड किया। मंगलवार को सुबह धूप खिली थी। दोपहर 12 बजे आसमान पर घने बादल नजर आने लगे। उसके बाद बारिश हुई। सीजन की कुल बारिश 1435.4 मिमी हो चुकी है। जो करीब 56 इंच है।

दिन में हुई उमस
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 97 और शाम की आद्र्रता 85 प्रतिशत रही। पर्याप्त आद्र्रता होने के कारण तापमान सामान्य से अधिक हुआ तो उमस होने लगी। दक्षिणी हवा की औसत रफ्तार भी मात्र दो किमी प्रति किमी घंटा रही।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, पूर्वी एवं पश्चिमी मप्र के बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी मप्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। जबलपुर सहित नरसिंहपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर आदि संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Home / Jabalpur / मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो