scriptसितम्बर में जारी रहेगा बारिश का सितम, नर्मदा समेत सभी नदियां उफान पर | heavy rain warning september 2019 in madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

सितम्बर में जारी रहेगा बारिश का सितम, नर्मदा समेत सभी नदियां उफान पर

रुक रुककर ही सही लेकिन जोरदार बारिश होती रहेगी। समूचे महाकोशल समेत प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी रहेगा।

जबलपुरSep 16, 2019 / 10:47 am

Lalit kostha

Heavy Rain  : यहां 40 इंच बरस गए बादल, प्रदेश में छाए ये तीन सिस्टम लगातार दे रहे पानी

Heavy Rain : यहां 40 इंच बरस गए बादल, प्रदेश में छाए ये तीन सिस्टम लगातार दे रहे पानी

जबलपुर। सितम्बर में बारिश का सितम जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी बारिश का सिस्टम बना हुआ है। ऐसे में रुक रुककर ही सही लेकिन जोरदार बारिश होती रहेगी। समूचे महाकोशल समेत प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी रहेगा। वहीं शहर में रविवार को भी दिनभर काले बादलों का डेरा रहा। दोपहर में कुछ-कुछ समय के लिए कई बार हल्का अंधेरा छाने से झमाझम बारिश की आस जगी, लेकिन महज एक मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादलों की आवाजाही और मानसूनी सिस्टम शिफ्ट होने का प्रभाव मौसम के मिजाज पर पड़ा। आसमान साफ होते ही उमस ने बेचैन किया। शहर में रविवार तक सीजन में कुल बारिश 1475.6 मिमी दर्ज की गई है।

दिनभर छाए रहे काले बादल, बरसे महज एक मिमी, मौसम : बारिश का सिस्टम शिफ्ट होते ही बढ़ी उमस, सामान्य पर पहुंचा पारा

बारिश कमजोर पड़ते ही सामान्य से नीचे चल रहा तापमान रविवार को सामान्य हो गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 87 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 80 प्रतिशत रही। दक्षिणी-पूर्वी हवा की रफ्तार तीन-चार किमी प्रतिघंटा रही।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शहर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की ओर शिफ्ट हो गया है। झारखंड के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसका प्रभाव मंगलवार तक शहर के मौसम पर पडऩे की सम्भावना है। सोमवार को सम्भाग के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

Home / Jabalpur / सितम्बर में जारी रहेगा बारिश का सितम, नर्मदा समेत सभी नदियां उफान पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो