scriptWeather alert : सावन की विदाई पर झूमकर बरसे बदरा, संस्कारधानी हुई तरबतर | Heavy rains in Jabalpur, rain water filled in many homes | Patrika News
जबलपुर

Weather alert : सावन की विदाई पर झूमकर बरसे बदरा, संस्कारधानी हुई तरबतर

जिले के ऊपर चक्रवाती हवा के घेरे से दिनभर लगी रही झड़ी 15 घंटे में पांच इंच हुई बारिश

जबलपुरAug 14, 2019 / 10:47 pm

tarunendra chauhan

heavy rain,weather update,barish,heavy rain in mp,heavy rain in jammu,submerged,crop submerged,in heavy rain,heavy rain effected area,heavy rain alert,heavy rain warning,weather alert,barish photo,barish ka pani,many colonies Submerged,submerged city,submerged roads,Many home submerged,half of the city submerged,heavy rains submerged roads,Weather alert heavy rains,latest weather update,Weather update of MP,Latest Weather Update in MP,weather update in mp,houses submerged,

heavy rain,weather update,barish,heavy rain in mp,heavy rain in jammu,submerged,crop submerged,in heavy rain,heavy rain effected area,heavy rain alert,heavy rain warning,weather alert,barish photo,barish ka pani,many colonies Submerged,submerged city,submerged roads,Many home submerged,half of the city submerged,heavy rains submerged roads,Weather alert heavy rains,latest weather update,Weather update of MP,Latest Weather Update in MP,weather update in mp,houses submerged,

जबलपुर. अच्छी बारिश और झड़ी के लिए सावन महीने में तरसाने वाले मानसूनी मेघ माह की विदाई बेला पर झूमकर बरसे। मंगलवार देर रात छाए काले बादल बुधवार सुबह से मेहरबान रहे। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही। 15 घंटे में पांच इंच (122.4 मिमी) से अधिक बारिश रेकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से शहर पानी से तरबतर हो गया।

More read-Heavy rain : तेज बारिश से शहर की सड़कें नालों में तब्दील , देखें फोटो

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की चक्रवाती हवा का घेरा पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना रहा। इसका केंद्र जिले के ऊपर बने रहने के कारण अच्छी बारिश हुई। जब तक कम दबाव का क्षेत्र सम्भाग के ऊपर बना हुआ है बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सम्भाग के जिलों में भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

More read : झमाझम बारिश से संस्कारधानी की सडक़ों पर भरा पानी, देखें वीडियो

 

बारिश की झड़ी से अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन और रात का पारा तकरीबन बराबरी पर आ गया। इससे फिलहाल मौसम में गर्मी गायब हो गई है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 98 और शाम की आद्र्रता 100 प्रतिशत थी। पश्चिमी हवा 4 किमी प्रतिघंटे की गति से चली। रात 8.30 बजे तक सीजन की कुल 865.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई।

More read : तिरंगा यात्रा : देशभक्ति के रंग नर्मदा की लहरों के संग- देखें फोटो

शाम तक बारिश नहीं थमने से कई कॉलोलियों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। कई घरों में बारिश का पानी भरने से लोग परेशान हो उठे। खाली भूखंड और सडक़ तालाब में तब्दील हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। सावन माह की विदाई बेला में लगी झड़ी से मौसम खुशनुमा हो गया है।

Home / Jabalpur / Weather alert : सावन की विदाई पर झूमकर बरसे बदरा, संस्कारधानी हुई तरबतर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो