scriptयहां मिलती है सबसे आकर्षक लिप्सटिक, ब्राइडल मेकअप से इंगेजमेंट सेरिमनी तक इसकी डीमांड | Here's the most attractive lipstick in Latest Beauty trends | Patrika News
जबलपुर

यहां मिलती है सबसे आकर्षक लिप्सटिक, ब्राइडल मेकअप से इंगेजमेंट सेरिमनी तक इसकी डीमांड

मैट फिनिशिंग के साथ 24 घंटे बरकरार रहेगी होठों की रंगत

जबलपुरFeb 25, 2019 / 01:30 am

abhishek dixit

girls,lifestyle,Makeup,lipstick,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,Makeup Tips in Hindi,

fashion tips

जबलपुर. लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद होता है, क्योंकि हल्की सी लिपस्टिक लगा लेने से ही चेहरे में रंगत आ जाती है। यही वजह है कि मार्केट में तरह-तरह की लिपस्टिक आ रही है। इन दिनों एक खासी लिपस्टिक लोगों की पसंद में शामिल हो गई है। महिलाएं अब इसी लिपस्टिक की डिमांड कर रही हैं। कारण यह है कि यह लिपस्टिक मैट फिनिश होने के साथ-साथ 24 घंटे तक चलती है। जिस स्थिति में आप उसे लगाते हैं, ठीक वैसी ही स्थिति तक यह लिपस्टिक रहती है। यही वजह है कि सिटी ब्यूटीशियंस भी इस लिपस्टिक का ही इस्तेमाल कर रही हैं। फिर चाहे ब्राइडल मेकअप हो या इंगेजमेंट सेरिमनी, उसके लिए इसी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हर रंग में उपलब्ध है।

मेकअप रिमूवर का करें इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपट्र्स की मानें तो जब भी आप मैट फिनिश लिपस्टिक निकालने के लिए क्लींजर या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। बिना क्लींजर या मेकअप रिमूवर के यह लिपस्टिक होठों से निकलनहीं पाएगी।

ब्रश से लगाई जाती है यह लिपस्टिक
मैट लुक वाली यह लिपस्टिक ब्रश से लगाई जाती है। जब आप यह लिपस्टिक लगाएं तो इसकी पतली लेयर ही लगाएं। मोटी लेयर लगाने से यह खूबसूरत नहीं लगती है। लिपस्टिक लगाने के तुरंत बाद होठों को एक दूसरे पर फेरे नहीं। इससे यह खराब हो जाती है। एक बार लगा देने के बाद इसे वैसे ही छोड़ दिया जाए तो यह बहुत देर तक चलती है। आप खाना खाएं तो भी यह लिपस्टिक नहीं मिटनी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो