scriptHoroscope : इन राशियों का शुरू होने वाला है अच्छा समय, इन्हें रहना होगा सम्भल कर, साप्ताहिक राशिफल | horoscope astrology predictions rashifal weekly in hindi | Patrika News
जबलपुर

Horoscope : इन राशियों का शुरू होने वाला है अच्छा समय, इन्हें रहना होगा सम्भल कर, साप्ताहिक राशिफल

Horoscope : इन राशियों का शुरू होने वाला है अच्छा समय, इन्हें रहना होगा सम्भल कर, साप्ताहिक राशिफल

जबलपुरAug 10, 2019 / 07:15 pm

abhishek dixit

Horoscope

Horoscope

मेष- मूल नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह दुविधाओं से उलझाकर रखेगा। बुध शाम से ग्रह अनुकूलता कार्य सफल करेगी। व्यापारियों को गुरु, शुक्रवार रासायनिक खाद व बीज से संबंधित व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम दे सकेंगे। नौकरीपेशा में अन्यत्र स्वीच करने का मानस होगा। महिला व छात्रवर्ग को नगरीय प्रशासन में अवसर।
वृष- उदर व्याधि परेशान कर सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कार्य से संबंधित सफलता बुध से शुक्रवार के बीच में दिखाई देगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए पत्थर व खान से जुड़े तराशने वाले बारीकी काम अच्छा लाभ देंगे। नौकरीपेशा में बाहरी अवसर। महिला व छात्रवर्ग को फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र में अवसर।
मिथुन- सहयोगियों से संगठन मजबूत बनेगा। कार्य की रूपरेखा परिणाम दे सकती है। प्रयास करके प्रथम तीन दिन कार्य साध सकें। व्यापारियों के लिए दलाली से संबंधित शेयर बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में अनुशासनिक प्रबंधन पदोन्नति के योग। महिला व छात्रवर्ग को अस्पताल प्रबंधक से संबंधित निजी क्षेत्र में अवसर।
कर्क- मंगलवार तक विपरीत लोगों से पाला पड़ेगा। योजनाओं को न बताएं। गुरु से पक्षकारी समय है। प्रतिष्ठा के साथ लाभ। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य वस्त्र तथा फाइबर से संबंधित उद्योग में सफलता देगा। नौकरीपेशा में अस्थिरता से झुंझलाहट आएगी। महिला व छात्रवर्ग को सफलता के लिए परिश्रम बढ़ाना होगा।

Astrology, </figure> horoscope , <a  href=Astrology news, horoscope in hindi , horoscope prediction , horoscope article ,” src=””>

सिंह- मित्रों के माध्यम से आर्थिक समस्या का निराकरण होगा। नई योजना के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। ठोस योजना लाभ देगी। व्यापारियों के लिए व्यापार का सिलसिला विदेशी मार्ग में आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा में उन्नति व वरिष्ठों का मार्गदर्शन उत्साहित करेगा। महिला व छात्रवर्ग को एयरोनॉटिक क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर।
कन्या- संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अर्थ से संबंधित परेशानी दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए खड़ी मंडी के सौदे दीर्घकालिक लाभ देंगे। भण्डारन करें। नौकरीपेशा में कार्य से संबंधित अन्यत्र योजना बनेगी। महिला व छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन और निर्देशन में अवसर।
तुला- सकारात्मक समय का लाभ मिलेगा। निवेश का परिकल्प बनाने का प्रयास करेंगे। महिला मित्र का सहयोग ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए धातु से संबंधित सभी बाजार जोखिम से बचने का संकेत दे रहे हैं। ध्यान रखें। नौकरीपेशा में संबंधित क्षेत्र स्थान परिवर्तन का संकेत दे रहा है। महिला व छात्रवर्ग को फिल्मांकन के क्षेत्र में अवसर।
वृश्चिक- राहत का अनुभव करेंगे। कार्य व परिवार का सामंजस्य बन पाएगा। बाहरी यात्रा आर्थिक लाभ दे सकती है। निवेश की योजना बनावें। व्यापारियों को धान से संबंधित आगामी फसलों का बाजार निवेशप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद पर उन्नति होगी। महिला व छात्रवर्ग को अनुसंधान से संबंधित क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर।

Astrology,horoscope, </figure> astrology news ,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,” src=””><p class=धनु- राशि पर चन्द्र का गोचर कुछ स्थिति में निर्णयों पर पुनर्विचार कराएगा। अधिक सोचने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। पारदर्शिता रखते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियों को आध्यात्म से जुड़े ग्रन्थों का क्षेत्र लाभप्रद है। नौकरीपेशा में संबंधितों पर विश्वास उलझा सकता है। ध्यान रखें। महिला व छात्रवर्ग को भौतिक शिक्षा क्षेत्र में अवसर।
मकर- शीघ्र निर्णय लेने की प्रवृत्ति दिक्कत दे सकती है। बुधवार से मित्र व परिजनों का सहयोग मिल सकेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यापारियों के लिए मशीनरी से संबंधित सभी सेग्मेंट शुक्र, शनि में श्रेष्ठ लाभ देंगे। नौकरीपेशा में उन्नति व परिवर्तन दोनों होंगे। महिला व छात्रवर्ग को माइक्रोबॉयोलॉजी से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
कुंभ- समय की मांग के अनुसार कार्य व निर्णय में बदलाव लाएंगे। एक हद तक यह स्थिति लाभप्रद होगी। चिंतन कर आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए पेट्रो केमिकल व जैली से संबंधित क्षेत्र में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा में बढ़ती जिम्मेदारी विचलित करेगी। महिला व छात्रवर्ग को शासकीय प्रबंधन एवं सेवा में इच्छित अवसर।
मीन- किसी न किसी के माध्यम से रुके कार्यों में तेजी आएगी। व्यावसायिक व पारिवारिक परिक्षेत्र का प्रभाव अनुकूल रहेगा। निर्णयों में सम्मान करना होगा। व्यापारियों को परम्परा का व्यवसाय क्षेत्र लाभ के संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा में बाहर से संबंधित कार्य का बोझ बढ़ेगा। महिला व छात्रवर्ग को विकास कार्य में राजकीय अवसर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो