ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार ग्राम करैया से कुछ लोग एक ट्रक पर सवार होकर एक शादी की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। झुकेही के समीप पहुंचते ही ट्रक पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेलगाम ट्रक सीधे एक पेड़ से जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में बैठे कल्लू सिंह और योगेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें सिर पर इतनी गंभीर चोटे आयी कि मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
चाचा की शादी की पार्टी थी।
पुलिस के अनुसार करैया गांव निवासी रविंद्र सिंह के चाचा की शादी की शुक्रवार को पार्टी थी। उसमें शामिल होने के लिए रविंद्र और उसके कुछ दोस्त गांव के ही ट्रक से जा रहे थे। कल्लू सिंह और योगेंद्र सिंह ट्रक चला रहे थे। लेकिन जैसे ही ट्रक की दुर्घटना की खबर परिजनों तक पहुंची शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पूरा गांव गमगीन हो गया।
कटनी अस्पताल में उपचार
पुलिस के अनुसार घटना में घायल संतोष सिंह, रविंद्र सिंह और वीरू सिंह को एंबुलेंस से कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। जहां, उनका उपचार जारी है। घायलों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन वहां पहुंच गए। वहीं, मृतकों के घर तक जैसे ही सूचना हादसे की सूचना पहुंची परिजन विलाप करने लगे।