scriptयात्रियों से खचाखच भरी बस पेड़ से टकराई, 50 गंभीर- देखें वीडियो | Horror bus crash in jabalpur MP | Patrika News
जबलपुर

यात्रियों से खचाखच भरी बस पेड़ से टकराई, 50 गंभीर- देखें वीडियो

दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है

जबलपुरFeb 15, 2018 / 04:53 pm

Lalit kostha

Madhya Pradesh Bus Accident

Madhya Pradesh Bus Accident

जबलपुर। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोडेड यात्री वाहन पूरे जिले में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिनकी थोड़ी सी चूक लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मामला जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील का है, जहां एक यात्री बस पेड़ से टकरा गई है, जिसमें ५० से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इनमें २ की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को शहपुरा अस्पताल भेजा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई है। वहीं दो की हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया है।

READ MORE- सूर्य ग्रहण के बाद इन चार राशियों पर होगी जबरदस्त धन बरसा, हो जाएंगे मालामाल

READ MORE- भाजपा नेता ने थाने में पकड़ी टीआई की कॉलर, वायरल हुआ वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा तहसील के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत एक यात्री बस ५० से अधिक यात्रियों को लेकर पिपरिया से जबलपुर की ओर तेज गति से चली आ रही थी। बस की रफ्तार अधिक होने से ड्राइवर ने बेलखेड़ा के पास नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पेड़ से जा टकराई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार के बीच स्थानीय लोग तत्काल मदद को पहुंचे। वहीं लोगों ने पुलिस को भी सूचना देकर बुलवा लिया। घायलों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं। जिनमें घायलों को बैठाकर शहपुरा अस्पताल ले जाया गया है। अधिकतर यात्रियों को सिर पर हाथ पैर में चोटें आईं हैं। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पिपरिया ट्रेवल्स की बताई जा रही है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया गया है।
मौके पर लगी भीड़
बस के एक्सीडेंट होने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस में बैठाकर उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, ताकि आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा उसमें तोड़ फोड़ न की जा सके। पुलिस के आला अधिकारी व वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो