scriptनौ साल का रिकॉर्ड तोडऩे बेताब हो रही गर्मी, इस शहर में तापमान हुआ इतना | hot weather breaking record in 2019 | Patrika News
जबलपुर

नौ साल का रिकॉर्ड तोडऩे बेताब हो रही गर्मी, इस शहर में तापमान हुआ इतना

नौ साल का रिकॉर्ड तोडऩे बेताब हो रही गर्मी, इस शहर में तापमान हुआ इतना

जबलपुरApr 12, 2019 / 11:13 am

Lalit kostha

patrika

hot weather breaking record in 2019

जबलपुर. इस बार गर्मी अप्रैल महीने में पिछले नौ साल के अधिकतम तापमान का रेकॉर्ड तोडऩे पर अमादा है। आमतौर पर अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ती है। बीते वर्षों में अप्रैल महीने का अधिकतम तापमान भी दूसरे पखवाड़े में ही दर्ज हुआ है। 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही पारा 41 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि गर्म हवा की चाल बढऩे से आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। दूसरे पखवाड़े तक पारा रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

news facts-

वर्ष 2010 में 18 अप्रैल को दर्ज किया गया था सबसे अधिक 44.2 डिग्री तापमान
नौ साल का रेकॉर्ड तोडऩे पर अमादा है अप्रैल की गर्मी, 41 डिग्री पहुंच गया पारा

दिन में कड़ी धूप, रात में पड़ी बौछार
मौसम का मिजाज गुरुवार सुबह और शाम को एकदम विपरीत रहा। दोपहर में सूरज की कड़ी धूप से लोग परेशान हुए। शाम चार बजे के बाद काले बादल आ गए। शाम 5.40 बजे 16-20 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। अंधड़ के बाद अंधेरा होते ही बादल गरजने लगे। इस बीच बिजली भी चमकी। रात करीब 9.30 बजे थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ीं।

मौसम विभाग में वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार पश्चिमी राजस्थान और उड़ीसा के बीच कम दबाव के चक्रवात की रेखा बनी हुई है, जो शहर के ऊपर से गुजर रही है। इस कारण गुरुवार शाम को बादल छाए। तेज गति के साथ हवा चली। यह स्थिति शुक्रवार को भी बनी रहने की सम्भावना है। इस दौरान संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हवा की औसत गति 4-5 किमी प्रति घंटा रही। सुबह के वक्त आद्र्रता 31 और शाम को 22 प्रतिशत दर्ज की गई।

Home / Jabalpur / नौ साल का रिकॉर्ड तोडऩे बेताब हो रही गर्मी, इस शहर में तापमान हुआ इतना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो