scriptमौसम का मिजाज: सुबह तल्ख धूप-गर्मी ने किया हलाकान | hot weather update in madhya pradesh hindi | Patrika News
जबलपुर

मौसम का मिजाज: सुबह तल्ख धूप-गर्मी ने किया हलाकान

दोपहर में बादलों से बढ़ी उमस, दिनभर चली लपट

जबलपुरMay 07, 2021 / 12:59 pm

Lalit kostha

IMD weather update

IMD weather update

जबलपुर। शहर में गुरुवार को सुबह धूप में तल्खी बनी रही। सूरज की तपिश से गर्मी हुई। दिन के समय गर्म हवा की लपट चली। दोपहर तक हल्के बादल छा गए। इससे धूप के तेवर कम हो गए। बादलों के मंडराने से उमस बढ़ गई। शाम को उमस-गर्मी ने बेचैन किया। तेज हवा चलने से रात में घरों से बाहर निकले।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान स्थिर रहा। उसमें कोई अंतर नहीं आया। गुरुवार को अधिकतम तापमान तापमान 41.1 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। आद्र्रता सुबह के समय 48 प्रतिशत और शाम को 24 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिम हवा सात किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है। स्थानीय प्रभाव के कारण दोपहर बाद बादल बन रहे हैं। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि जारी है। आने वाले एक-दो दिन में एक नया सिस्टम बनने की सम्भावना है। उसका असर आने पर तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने की ही सम्भावना है।

Home / Jabalpur / मौसम का मिजाज: सुबह तल्ख धूप-गर्मी ने किया हलाकान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो