पुलिस ने बताया कि सिद्धबाबा वार्ड नई कलारी के पास रहने वाली किरण बंशकार रविवार शाम को अपने घर में हरछट की पूजा कर रही थी। तभी उसका पति संजय बंशकार शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने कहा कि खाना चाहिए, यह कहते हुए वह किरण का हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया। इसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पत्नी ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। पति ने चाकू निकालकर उसे धमकाया कि यदि उसे पैसे नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा। पत्नी ने कहा कि उसके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं। धमकी देने के बाद भी पत्नी ने जब पैसे नहीं दिए तो पति ने चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन रेत दी।
बंधक बना कर रखा
चाकू से गला रेतने के बाद संजय बंशकार ने अपनी पत्नी के गले पर चाकू अड़ाया, फिर पत्नी के ऊपर पैर रखकर सोफे पर बैठ गया। बाहर से लोग दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोल रहा था। वहीं गले में चाकू लगने से किरण के गले से खून बह रहा था। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। इसके बाद किरण को संजय से मुक्त कराया। इसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया।
READ ALSO- श्री कृष्ण के जादुई मन्त्रों का आज करें जाप पूरी होगी हर मनोकामना
पत्नी पर काम का दबाव बनाया
परिजनों ने बताया कि संजय कोई काम नहीं करता था। वह दिन भर शराब पीता था। आए दिन वह पत्नी से पैसे मांगा करता था। वह अपनी पत्नी पर दबाव डाल रहा था कि वह काम करने बाहर जाए, लेकिन किरण इसके लिए तैयार नहीं थी। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।