scriptWeather Update : पश्चिमी विक्षोभ का साया, तापमान पर फिर लगा ब्रेक, तीन दिन में आ सकती है ठंड | imd alert weather today latest weather update with prediction | Patrika News
जबलपुर

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का साया, तापमान पर फिर लगा ब्रेक, तीन दिन में आ सकती है ठंड

लगातार चौथे दिन तापमान सामान्य से ज्यादाशहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम

जबलपुरNov 29, 2019 / 08:14 pm

abhishek dixit

IMD Forecast

IMD alert,weather update,latest weather update in jabalpur,latest weather update,IMD,imd information,IMD Forecast,imd bhopal,Imd Latest News,mp imd,

जबलपुर . शहर में शुक्रवार को तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा। लगातार चौथे दिन पारा सामान्य से ऊपर होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड लगभग गायब हो गई है। बादलों के छाए रहने के कारण देर देर शाम के बाद ही हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। बाकी समय पर हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरुरत भी महसूस नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान अभी एक-दो दिन सामान्य से ऊपर ही बना रह सकता है। उसके बाद जैसे-जैसे सर्द हवा का प्रभाव बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी।

तीन दिन से एक जैसी स्थिति
शहर का मौसम तीन दिन से एक जैसा है। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को न्यूनतम तापमान के सामान्य से ऊपर जाने के साथ मौसम बदलना शुरु हुआ था। अगले ही दिन मंगलवार को पारा अधिकतम और न्यूनतम स्तर पर सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। ये सिलसिला बुधवार से शुक्रवार तक जारी रहा। बीते तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम स्तर पर तापमान अधिक होने की स्थिति भी स्थिर रही। अधिकतम स्तर पर तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम स्तर पर सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। इससे ठंड का असर भी कम हो गया।

हवा की गति की धीमी
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 81 प्रतिशत और शाम के समय 64 प्रतिशत थी। पूर्वी हवा एक किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो