scriptमध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे दिखने लगेगा ठंड का असर, तापमान में गिरावट जारी | imd weather forecast madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे दिखने लगेगा ठंड का असर, तापमान में गिरावट जारी

सुबह और रात में लग रही सर्दीगिरने लगी ओसबदल रहा मौसम का मिजाज

जबलपुरOct 15, 2019 / 06:43 pm

abhishek dixit

weather_news.jpg

Weather

जबलपुर. मौसम में शरद ऋतु का प्रभाव दिखने लगा है। धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। रात में ओस गिरने लगी है। सुबह और रात में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सिहरन भी महसूस हो रही है। मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क है और तापमान में गिरावट हो रही है।

शरद ऋतु में सर्दी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है लेकिन इसके प्रभाव से बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। मानसून सीजन के अंतिम माह में ज्यादा बारिश हुई। नमी के कारण कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहे। अब आसमान साफ है। धूप हो रही है और तापमान भी कम होने लगा है।

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 67 एवं शाम की आद्र्रता 58 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 2 से 3 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार मौसम शुष्क है। आसमान साफ है, धीरे-धीरे तापमान गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो