scriptमध्यप्रदेश में यहां ठंड दिखाने लगी असर, रात में हो रहा ठंड का अहसास | imd weather forecast madhya pradesh winter season begins | Patrika News
जबलपुर

मध्यप्रदेश में यहां ठंड दिखाने लगी असर, रात में हो रहा ठंड का अहसास

मध्यप्रदेश में यहां ठंड दिखाने लगी असर, रात में हो रहा ठंड का अहसास

जबलपुरOct 13, 2019 / 09:10 pm

abhishek dixit

जबलपुर. शहर से मानसून की वापसी के बाद मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से दोपहर में उमस महसूस हो रही है। इसका असर तापमान पर पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में प्रतिदिन मामूली वृद्धि हो रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है। उत्तर-पूर्वी हवा के चलने से रातें हल्की सर्द महसूस हो रही है। हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में बीते कुछ दिनों के मुकाबले करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई। फिर भी हवा के असर से रात में शीतलता महसूस हो रही है।

छोटे होने लगे दिन
मौसम के साथ ऋतु परिवर्तन का असर भी अब दिखने लगा है। दिन छोटे और रातें लम्बी होने शुरु हो गई है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बदल गया है। बीते एक सप्ताह से सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच समय का अंतर कम हो रहा है। अधारताल स्थित मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 21.5 सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 82 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत थीं। उत्तर-पूर्व हवा 2-3 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। सोमवार को मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

तिथि : अधिकतम तापमान : न्यूनतम तापमान
13 अक्टूबर : 32.0 : 21.5
12 अक्टूबर : 31.5 : 20.4
11 अक्टूबर : 31.1 : 20.8
10 अक्टूबर : 30.6 : 20.4
9 अक्टूबर : 30.4 : 20.4
8 अक्टूबर : 30.8 : 21.0
7 अक्टूबर : 30.8 : 22.8
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Home / Jabalpur / मध्यप्रदेश में यहां ठंड दिखाने लगी असर, रात में हो रहा ठंड का अहसास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो