scriptमामूली विवाद में युवक की चाकू से कर दी थी हत्या, दो आरोपी हुए गिरफ्तार | In a minor dispute young man's killed from knife | Patrika News
जबलपुर

मामूली विवाद में युवक की चाकू से कर दी थी हत्या, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद चल रहे थे फरार

जबलपुरJun 27, 2018 / 07:14 pm

deepankar roy

In a minor dispute young man's killed from knife

In a minor dispute young man’s killed from knife

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत 20 जून की रात्रि में हुई हत्या के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गंगानगर इमरतीतालाब निवासी मिथलेश पुरी गोस्वामी उम्र 20 वर्ष को 20 जून की रात्रि गोलू पटेल एवं उसके साथियो ने आपसी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण अरविंद दुबे, अर्जुन उईके, थाना प्रभारी गढा कन्हैया सिंह बघेल तत्काल मौके पर पहुचे थे। दुर्गा पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट पर गोलू पटेल एवं अन्य साथियो के विरूद्ध धारा 302,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया था।


मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर शशिकांत शुक्ला द्वारा आदेशित किया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण अरविदं दुबे एवं अर्जुन उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मिश्रा के मार्ग निर्देशन में क्राइम ब्रांच एवं थाना गढा के स्टाफ को लगाया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राइम बांच की टीम के द्वारा सगडा क्रेशर बस्ती मे दबिश देकर आरोपी गोलू पटेल उर्फ नीलेश पिता मोहन सिंह पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी चौहानी मोहल्ला त्रिपुरी एवं भानू उर्फ विवेक जैन पिता कमलेश जैन उम्र 19 वर्ष निवासी शाहीनाका संजीवनी नगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी। इस पर गोलू पटेल ने बताया कि मिथलेश पुरी गोस्वामी ने यह कहते हुये उससे वाद विवाद करते हुये मारपीट की थी कि तू बाहरी लोगो को बुलाता है। रात में जब मिथलेश पानी की टंकी के पास पहुंचा था, वह अपने साथी भानू जैन, नमन, इलू, अंचल, केतन के साथ पानी की टंकी के पास पहुंचा। इस पर मिथलेश पुन: वाद विवाद करने लगा, वह एवं उसके साथी मिथलेश के साथ मारपीट करने लगे तो मिथलेश ने मारने हेतु चाकू निकाल लिया, मिथलेश से चाकू छुडाकर मिथलेश के साथ चाकू से मारपीट करते हुए हम सभी भाग गये। गोलू पटेल एवं भानू जेन की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी करते हुए फरार अन्य 4 साथियों की तलाश की जा रही है।


पकड़ने वालों में ये रहे शामिल
हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गढा कन्हैया सिंह बघेल, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, आरक्षक आनंद तिवारी, मोहित, बीरबल, राहुल सेंगर एवं थाना गढ़ा के नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो