scriptइंडियन वीमन सेविंग डे : इ-वॉलेट का चलन बढ़ा, खर्च में आ रही कमी | Indian Women Saving Day : E-wallet trends increase | Patrika News
जबलपुर

इंडियन वीमन सेविंग डे : इ-वॉलेट का चलन बढ़ा, खर्च में आ रही कमी

डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेने बढ़ा आय की नई तकनीक का चलन

जबलपुरApr 14, 2019 / 07:10 pm

reetesh pyasi

E-wallet

E-wallet

जबलपुर। जब भी सेविंग का नाम आता है, तो हमें बैंक या फिक्स डिपॉजिट की इमेज सामने आती है, लेकिन अब सेविंग के तरीके बदल रहे हैं। टेक्नोलॉजी के जमाने में अब एक नई तरह की सेविंग सामने आई है, जिसका उपयोग हर वर्ग कर रहा है। यह सेविंग का बड़ा अमाउंट नहीं देता, लेकिन सेविंग करने में कुछ मददगार होता है। अधिक खर्च में बचत होती है और यही आपकी सेविंग को बढ़ाने में काम आता है। बात हो रही है इ-वॉलेट से पेमेंट की। आजकल इ-वॉलेट से पेमेंट करने से कई तरह के डिस्काउंट मिलते हैं, जो कि आपकी आगामी खर्चे को कम करते हैं और वॉलेट में मिलने वाले अमाउंट आपकी सेविंग के रूप में काम कर रहे हैं। खासतौर पर सिटी विमन इस टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रही हैं।
महिलाएं बिना बैंक की मदद से भी बचत करती हैं और उस बचत को अक्सर ऐसे कामों में इस्तेमाल करती हैं, जिससे विकट परिस्थितियों में परिवार की मदद हो सके। वे बचत कई तरीके से करती हैं। यह स्वभाव भारतीय महिलाओं में अधिक पाया जाता है। इंडियन वीमन सेविंग डे के मौके पर आइए जानते हैं कि जबलपुर की महिलाएं किस-किस तरह से बचत करती हैं।

अब बचत का टेक्नो ट्रेंड
सिटी लेडीज ऑनलाइन का सहारा ले रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने में कई तरह के वाउचर मिलते हैं, जो अगली शॉपिंग के लिए कुछ अमाउंट लेस जाता है। वह अमाउंट बचत का हिस्सा बनता है। आजकल ऑनलाइन बिलिंग में कैशबैक दिया जा रहा है। वह कैशबैक भी इ-वॉलेट में सेविंग के रूप में होता है।
किटी में होती सेविंग भी
शहर की महिलाओं का बचत का यह सबसे पुराना तरीका है किटी सिस्टम। मनोरंजन के साथ-साथ वह सेविंग भी कर पाती हैं। एक बड़ा अमाउंट उन्हें मिल जाता है, जिससे घर के बड़े कामों में मदद मिल जाती है।
ऐसी-ऐसी सेविंग
किटी पार्टी के अलावा महिलाएं अपने किचन में ही कई जगह छोटी-छोटी बचतों का साधन तैयार कर लेती हैं।
बहुत सी महिलाएं बचत की राशि बढऩे पर ज्वेलरी में इन्वेस्ट कर देती हैं।
घर खर्च का अमाउंट कुछ एक्स्ट्रा बता कर कुछ राशि बचत कर लेती हैं।
ऑनलाइन बिल जमा करना, ऑनलाइन बैंकिंग करना। इससे बाहर जाकर काम करने का झंझट खत्म हो जाता है और पेट्रोल की बचत भी हो जाती है। यह भी सेविंग का तरीका है।

Home / Jabalpur / इंडियन वीमन सेविंग डे : इ-वॉलेट का चलन बढ़ा, खर्च में आ रही कमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो