scriptरेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन नकली टिकट से हो सकती है जेल यात्रा | irctc railway confirm reservation ticket | Patrika News
जबलपुर

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन नकली टिकट से हो सकती है जेल यात्रा

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन नकली टिकट से हो सकती है जेल यात्रा

जबलपुरOct 27, 2018 / 10:39 am

Lalit kostha

जबलपुर। फर्जी आइडी और इ-मेल के जरिए इ-टिकट बनाने का फर्जीवाड़ा शहर में बड़े पैमाने पर चल रहा है। यह कहां-कहां संचालित हो रहा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी आईआरसीटीसी से आरपीएफ ने मांगी है। सूत्रों की माने तो आरपीएफ की टीम ने दिल्ली स्थित आईआरसीटीसी के हेड क्वार्टर को हाल ही में की गई कार्रवाईयों की जानकारी देने के साथ ही यह जानकारी मांगी है। ऐसा माना जा रहा है कि दो से तीन दिन के भीतर यह जानकारियां मिल सकती हैं, जिसके बाद इस धंधे में शामिल कई और आरोपितों के नामों का खुलासा हो सकता है।

news facts-

फर्जी आइडी से इ-टिकट बुक करने का मामला
कई जगह से चल रहा है फर्जीवाड़ा
आइआरसीटीसी से मांगी जानकारी

रेल मंडल के सभी थानों को भेजेंगे जानकारी-
आरपीएफ के सूत्रों की माने तो आइआरसीटीसी भी इसके लिए सख्त हो गया है। वह मंडल स्तर पर यह डाटा तैयार कर रहा है। जल्द ही यह जानकारी सभी मंडलों के आरपीएफ पोस्ट और थानों को भेजी जाएगी।
गोपनीय तरीके से जुटा रहे जानकारी- जानकारी के अनुसार आरपीएफ की एक टीम सादे कपड़ो में शहर में तफरीह कर रही है। यह टीम उन लोगों का पता लगा रही है, जो यह गोरखधंधा कर रहे हैं।

फर्जी आईडी ईमेल से इ-टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच जारी है।
– वीरेन्द्र सिंह, पोस्ट इंचार्ज, आरपीएफ

केस: 01- कब: रविवार
मामला: रसल चौक स्थित कृष्णा ट्रेवल्स छापा मार आरपीएफ की टीम ने प्रदीप सिंह यादव और मदन लाल चौधरी को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित 20 लाख 25 हजार रुपए से अधिक की टिकट बेच चुके हैं। उनके पास से 29 फेक आईडी और 13 ई-मेल एड्रेस भी मिले थे। कार्रवाई में आरोपितों से 34 टिकट भी जब्त किए गए थे।

केस: 02- कब: बुधवार
मामला: आरपीएफ की टीम ने दीक्षितपुरा, नरसिंहनगर, आजाद नगर और सुभाष नगर रांझी में छापा मारा। योगेश ढोक, संतोष कुमार साहू, रजनीश पटेल, राजहंस गुप्ता व सुमित कुमार श्रीवास को गिरफ्तार किया गया। आरोपित फेक आईडी और ईमेल से टिकट बनाते थे। आरोपितों से 655 ई टिकट जब्त किए गए। जिनकी कीमत छह लाख 20 हजार रुपए है।

Hindi News/ Jabalpur / रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, इन नकली टिकट से हो सकती है जेल यात्रा

ट्रेंडिंग वीडियो