6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका उपाध्यक्ष के घर से पकड़ाई 14 लाख की अवैध शराब, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Illegal liquor seized : कांग्रेस नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के घर से पुलिस ने 14 लाख की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब का जखीरा करने के कारणों का पता लगाना शुरु कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jun 2024, 7:44 AM IST

sharab pakdai

Illegal liquor seized :मध्य प्रदेश के मंडला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां कांग्रेस नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष के घर से पुलिस ने 14 लाख की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जारहा है कि इस कार्रवाई को कोतवाली थाना पुलिस ने अंजाम दिया है। दरअसल, पुलिस को नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर पर दबिश दी और मौके से 173 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की।

यह भी पढ़ें- MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में इस दिन आ रहा है मानसून, मौसम विभाग से आया बड़ा अपडेट

14 लाख आंकी जा रही अवैध शराब की कीमत

पुलिस की मानें तो जब्त शराब की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस जिले में अवैध रूप से बिक रही शराब पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।