6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में इस दिन आ रहा है मानसून, मौसम विभाग से आया बड़ा अपडेट

Madhya Pradesh Monsoon Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों के भीतर मानसूनी गतिविधियां सक्रीय होने की संभावना जताई है। इस हिसाब से प्रबल अनुमान है कि आगामी 18 जून तक मानसून एक्चिव हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jun 2024, 1:14 PM IST

MP Monsoon Update

Madhya Pradesh Monsoon Latest Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग ( Latest Weather Update ) देखने को मिल रहे हैं। कहीं प्री-मॉनसूनी गतिविधियों ( Pre-monsoon activity ) के चलते बारिश का दौर शुरु हो गया है तो कहीं गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश मौसम विभाग ( Meteorological Department ) ने राज्य में अगले तीन दिनों के भीतर मानसूनी गतिविधियां सक्रीय होने की संभावना जताई है। इस हिसाब से प्रबल अनुमान है कि आगामी 18 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में सक्रीय हो जाएगा। वहीं, प्री-मानसूनी गतिविधियों के तहत आज शनिवार शाम तक भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, वैसे तो प्रदेश में सामान्य तौर पर मानसून के आने की तारीख 15 जून रहती है। इस बार इसी तारीख को राज्य में मानसून सक्रीय होने की संभावना भी व्यक्त की गई थी। लेकिन, हवाओं के दबाव में अंतर आने के कारण अब मानसून अपने निर्धारित समय से 2 या 3 दिन के बाद आने की संभावना है। फिलहाल, एमपी के बड़े हिस्से पर बारिश का जो दौर चल रहा है, वो प्री मानसूनी गतिविधि के चलते जारी है। मौसम विभाग ने आज फिर भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- अगले महीने से फ्री मिलेगी बिजली, सरकार ला रही धमाकेदार योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ

कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं लू के थपेड़े

इसके साथ ही कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के खजुराहो समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के चलते लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अब तक केरल और इससे सटे दक्षिण भारतीय राज्यों को कवर करने के बाद महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। विभाग के अनुसार, इस बार मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री छत्तीसगढ़ के रास्ते से होगी। इसके बाद ये गुजरात और राजस्थान को कवर करेगा।