
50 IAS Officers from MP Selected for Services Across 5 States(फोटो-AI)
IAS- एमपी के 50 IAS अफसरों को बड़ा दायित्व दिया गया है। इन्हें देश के 5 अलग अलग प्रदेशों में चुनावी सेवाएं देने के लिए चुना गया है। असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए इन अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में प्रदेश के उन सभी अधिकारियों को आयोग द्वारा सौंपे गए राज्यों में जाना होगा जहां उन्हें पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन राज्यों में कुल 824 सीटों पर चुनाव होने हैं जिनमें करीब 17.4 करोड़ मतदाता हैं।
पर्यवेक्षक के लिए एमपी के सभी अधिकारी फरवरी में ट्रेनिंग ले चुके हैं। केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे।
विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक के रूप में एमपी के सचिव, अपर सचिव और उपसचिव स्तर के IAS अधिकारियों को चुना गया। इनमें सचिव निशांत वरवड़े, सचिव लोकेश कुमार जाटव, सचिव दीपक सिंह, सचिव श्रीमन शुक्ला, संकेत भोंडवे, सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, मदन विभीषण नागरगोजे, दिलीप कुमार, भरत यादव, शिल्पा गुप्ता, प्रबल सिपाहा, वंदना वैद्य, अनुभा श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, मनीष सिंह, धनराजू एस, श्रीकांत बनोठ, सपना निगम, बसंत कुर्रे, दिनेश श्रीवास्तव, छोटे सिंह, दीपक सक्सेना, अभिजीत अग्रवाल, भास्कर लक्षकार, संजीव श्रीवास्तव, मुजीबुर्रहमान खान, मनोज पुष्प, दिनेश जैन, प्रीति जैन, वीरेंद्र कुमार, वीएस चौधरी कोलसानी, सौरव कुमार सुमन का नाम शामिल है।
आईएएस अधिकारी भारती ओगरे, राजेश ओगरे, राजेश बाथम, कुमार पुरुषोत्तम, अवधेश शर्मा, अनुराग वर्मा, राजीव रंजन मीना, दीपक आर्य, रोहित सिंह, निधि निवेदिता, हर्षिका सिंह, मनीषा सेंतिया, अमर बहादुर सिंह, अजय देव शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, अभय अरविन्द बेडेकर, बुद्धेश वैद्य, तन्वी हुड्डा, दिलीप कुमार यादव, अवि प्रसाद भी विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे। अशोकनगर के कलेक्टर साकेत मालवीय को भी पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है।
Published on:
16 Mar 2026 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
