
Bhopal Industrialist Kishan Modi Arrested Over Product Irregularities
Bhopal- एमपी की राजधानी भोपाल के एक बड़े बिजनेस मेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने शिकंजा कस लिया है। मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। ईडी ने उन्हें 18 मार्च तक की रिमांड पर लिया है। किशन मोदी की फर्म पर डेयरी उत्पादों के निर्यात में गड़बड़ी के आरोप हैं। ईडी के अनुसार डेयरी प्रोडक्ट फर्जी रिपोर्ट के आधार पर बाहर बेचे जा रहे थे। प्रवर्तन निदेशालय भोपाल के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार, किशन मोदी को 13 मार्च को जांच के दौरान हिरासत में लिया था। 14 मार्च को आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 18 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया।
मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी पर ईडी ने यह कार्रवाई पहले से दर्ज आपराधिक मामले पर की है। उनकी फर्म पर दूध के वसा को ताड़ के तेल और अन्य हानिकारक रसायन मिलाने के आरोप हैं जिसपर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भोपाल ने एक्शन लिया है। जयश्री गायत्री फूड के डेयरी प्रोडक्ट कई देशों में सप्लाई होते हैं।
ईडी की जांच में पता चला कि मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को निर्यात से 20.59 करोड़ रुपए की आय हुई। ईडी ने इसे पीएमएलए के अंतर्गत प्रोसीड्स ऑफ क्राइम अर्थात अपराध से अर्जित आमदनी करार दिया है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल जनवरी में भोपाल, सीहोर और मुरैना में मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने पिछले साल जहर खा लिया था। उनके पास एक कथित सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें एक केंद्रीय मंत्री सहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
Published on:
16 Mar 2026 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
