16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News- दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन यादव, पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

PM Narendra Modi- सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन लिया

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav meets PM Narendra Modi in Delhi

CM Mohan Yadav meets PM Narendra Modi in Delhi

PM Narendra Modi- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi से मुलाकात की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। पीएम नरेंद्र मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 'किसान कल्याण वर्ष' में किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम नरेेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Narendra Modi से सौजन्य भेंट की। उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंटकर पीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। राज्य सरकार की योजनाओं और क्रियाकलापों पर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi से मुलाकात के मौके पर उन्हें प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही राज्य में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया।

पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई पहलें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने बताया कि पीएम ने राज्य की विकास योजनाओं को सराहा है।