16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, रेलवे कर्मियों ने किया लहुलुहान, वर्दी तक फाड़ दी

Traffic Constable Beaten : सड़क पर चेकिंग के दौरान बस रुकवाना ट्रैफिक पुलिस कॉन्सटेबल को भारी पड़ गया। ट्रैफिक सिपाही को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। यही नहीं उनकी वर्दी तक फाड़ दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Traffic Constable Beaten

चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाही की पिटाई (Photo Source- video Sceenshot)

Traffic Constable Beaten :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों में किस कदर कानून का डर है, इसकी बानगी बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो ट्रैफिक सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है। बस रोकने पर ट्रैफिक सिपाही की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। रेलवे कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप लगा है। रेलवे कर्मचारी पिकनिक मनाकर कठौतिया से लौट रहे थे, तभी कोलार रोड डीमार्ट चौराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाही ने रेलवे कर्मचारियों के बस को रोका गया था। बस के नंबर प्लेट पर बैनर लगा हुआ था इसलिए पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकी थी।

शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

आरोप है कि, बस रुकवाने पर बिफरे रेलवे कर्मचारियों ने बस से नीचे उतरे ही पहले तो सिपाही से गालीगलौच शुरु कर दी। इसपर भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली तो गाली दी और फिर पिटाई शुरू कर दी। ट्रैफिक सिपाही (आरक्षक) की शिकायत पर 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिटाई और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।