12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में घर की गैलरी में टहल रहे बेटे पर पिता ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा

MP News: अशोका गार्डन इलाके की घटना, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा है पारिवारिक विवाद, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
bhopal

father fired at 16 year old son in bhopal ashoka garden area

MP News: मध्यप्रदेश के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां एक पिता ने अपने ही 16 साल के बेटे पर गोली चला दी। राहत की बात ये है कि गोली बेटे को नहीं लगी और वो बाल-बाल बच गया। गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर कुछ ही देर में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बंदूक और कारतूस जब्त किए हैं और उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पिता ने बेटे पर दागी गोली

अशोका गार्डन इलाके में रहने वाला 16 वर्षीय राज चौरसिया उर्फ बंटी चौरसिया 11वीं क्लास का छात्र है। राज सोमवार की रात घर की गैलरी में टहल रहा था, तभी उसका पिता शांति स्वरूप चौरसिया कार से वहां पहुंचा और अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से बेटे राज पर गोली चला दी। राज की किस्मत अच्छी थी पिता का निशाना नहीं लगा और वो बाल-बाल बच गया। पिता के गोली चलाने से राज घबराकर घर के अंदर चला गया और एक कमरे में छिप गया।

पति-पत्नी में चल रहा है

बताया गया है कि आरोपी राम स्वरूप चौरसिया का अपनी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है, इसी पारिवारिक विवाद के कारण बेटे राज को लेकर पत्नी रामस्वरुप चौरसिया से अलग रहती है। वो घरों में साफ-सफाई का काम कर अपना व अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही है। घटना से दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। घटना के बाद मां-बेटा बुरी तरह से डरे हुए हैं और उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की बात पुलिस को बताई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

इलाके में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई और आरोपी पिता मौके से भाग गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी राज चौरसिया व उसकी मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर आरोपी पिता रामस्वरूप चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी बंदूक व कारतूस जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि बंदूक का लाइसेंस ग्वालियर में रखा हुआ है। पुलिस फिलहाल आरोपी से और पूछताछ करने में जुटी हुई है।