
MP CM Mohan Yadav Revised PM Modi Appeal during global crisis (photo:patrika creative)
PM Modi Global Crisis Appeal: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की जनता से अपील के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि विभागों में खर्च कम करें, खुद के भी खर्चों में कटौती की जाए। फिर जनता को प्रेरित करें। असल में पीएम ने हाल में वैश्विक संकट और सप्लाई चेन की चुनौतियों को देखते हुए जनता से खर्च कम करने से जुड़ी कई अहम अपील की थी।
मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप ने कैबिनेट बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी पत्रकारों को दी। इसके बाद उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा। मंत्री से पूछा कि क्या पीएम की अपील के बाद एमपी के मंत्री साइकिल से चलेंगे, आपस में वाहन साझा करेंगे?
जवाब में मंत्री ने कहा कि मैं तो वेतन भी नहीं लेता। यह स्वैच्छिक है, खुद भी और दूसरों को भी अपने विवेक से निर्णय लेना है।
पीएम की अपील का असर मध्यप्रदेश में पहले दिन कम ही दिखाई दिया। ज्यादातर मंत्री अपने काफिले से मंत्रालय पहुंचे। कृष्णा गौर व संपत्तिया उइके नजदीक में रहती है, वे दोनों ही एक ही वाहन से पहुंची।
कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग करने आए मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप से पत्रकारों ने पूछा, जनता से खर्च कम करने की अपील तो कर रहे हैं लेकिन क्या मंत्रीगण साइकिल से मंत्रालय आएंगे? अभी एक वाहन में एक मंत्री और उनके आगे पीछे वाहनों का काफिला बंद होगा? मंत्रीगण मंत्रालय आने-जाने क लिए वाहन साझा करेंगे या फिर बस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा, सरकार केवल जनता से ही अपेक्षा कर रही है या फिर स्वयं के स्तर पर भी कुछ बदलाव दिखेंगे।
कश्यप ने जवाब में कहा कि मंत्रियों के लिए वास्तव में एक ही वाहन आवंटित होता है, एक वाहन सुरक्षा की दृष्टि से हो सकता है। बाकी अन्य दूसरे होते हैं, जिनका मंत्रियों से कम ही वास्ता होता है। रही बात मेरी तो मैं तो वेतन भी नहीं लेता, यह स्वेच्छिक है, जितना पालन कर सको उतना अच्छा है। मंत्री भी जनता के बीच से ही है।
Published on:
12 May 2026 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
