11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाड़ली बहना योजना: 36वीं किस्त जारी करने का दिन तय, खाते में आएंगे 1500 रुपए

Ladli Behna Yojana 36th installment: प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रूपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 11, 2026

Ladli Behna Yojana 36th installment release date 1500 rupees cm mohan yadav MP news

Ladli Behna Yojana 36th installment release date (Patrika.com)

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए राहतभरी खबर सामने आ रही है। लाड़ली बहना योजना की मई महीने में दी जाने वाली जिस 36वीं किस्त का बहनों को जोरों-शोरों के साथ इंतजार था वह बहुत जल उनके बैंक खाते में आने वाली है। बता दें कि हर महीने सीएम मोहन यादव अपने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की किस्त देने के साथ ही लाडलियों के साथ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम का ऐलान कुछ दिन पहले ही कर देते हैं। इसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 36th installment) की 36वीं किस्त जारी होने की डेट सामने आ गई है। (MP News)

नरसिंहपुर में होगा कार्यक्रम, 1.67 करोड़ बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana)की 36वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रूपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि के रूप में 1500 रुपए मिलेंगे।

ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स

1-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।

2- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

3- क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।

4- अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

5-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलता है। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की हकदार है। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। उनके पास स्वयं का बैंक खाता, बैंक खाते मे. आधार लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना भी जरूरी है।

ई-केवाईसी नहीं तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

बता दें कि लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने E-KYC को अनिवार्य किया है। अगर आप योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको E-KYC करवाना होगा। अगर आपने अभी तक यह जरूरी काम नहीं करवाया है, तो ध्यान दें लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त का लाभ आपको नहीं मिलेगा। यानी मई माह की 36वीं किस्त के 1500 रुपए आपके खाते में नहीं आएंगे। (MP News)