
Gullak New Season (photo: X)
Gullak Season 5: गुल्लक वेबसीरीज का नाम आते ही जहां मिश्रा परिवार की छोटी-मोटी नोंक-झोंक, मां की बचत वाली सीख और पिता की सादगी के साथ ही दो भाइयों की मीठी तकरार याद आती है। एक आम जिंदगी की और हर मिडिल क्लास फेमिली की किस्सागोई कहती ये वेबसीरीज लोगों के दिलों के बेहद करीब है। अब तक इस सीरीज के 4 सीजन दर्शकों को बांधे रखने में ही नहीं अपना बनाने में भी सफल रहे हैं। लेकिन इस बार नये सीजन 5 को लेकर हलचल जरा तेज है। लेकिन यह चर्चा इस वेबसीरीज की नई कहानी या किस्सागोई की नहीं बल्कि अन्नू भैया के किरदार की है।
सीजन 1 से सीजन 4 तक बड़े बेटे के रूप में अन्नू मिश्रा के किरदार में नजर आए वैभव राज गुप्ता ने दर्शकों को ऐसा अपनापन दिया कि लोग उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानने लगे। शांत मुस्कान, कभी गैर जिम्मेदार, लापरवाह, तो कभी जिम्मेदार बेटे और भाई की भूमिका वाली उनकी जानदार एक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज लोग कभी नहीं भूलते। उसे याद करके ही गुल्लक के हर सीजन पर चर्चा बनी रहती है। छोटे भाई अमन के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखते बनती थी। लेकिन अब सीजन 5 में उनकी जगह अनंत वी जोशी ने ले ली है। यही बदला अब सोशल मीडिया पर खास मुद्दा बना हुआ है।
दिलचस्प ये है कि मेकर्स ने सिर्फ चेहरा बदला है, परिवार अब भी वैसा ही है। संतोष मिश्रा, शांति मिश्रा और अमन। लेकिन दर्शकों का पसंदीदा चेहा अन्नूभैया के रूप में वैभव को नहीं अनंत को देखेगा। यही किरदार अब मेकर्स के लिए जनता का बड़ा टेस्ट होगा। क्योंकि गुल्लक की कहानी तो कहानी इससे बढ़कर था किरदारों से बना दर्शकों का रिश्ता।
बता दें कि इस बार अन्नू भैया के किरदार में वैभव राज गुप्ता नहीं बल्कि अनंत वी जोशी नजर आएंगे। ये वही चेहरा है जो 'मामला लीगल है' में भी नजर आ चुका है। अनंत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं, लेकिन अब उनकी वेबसीरीज में एंट्री को लेकर दर्शकों का कहना है कि TVF ने यह सही नहीं किया।
नये अन्नू भैया यानी अनंत वी जोशी खुद कहते हैं कि वैभव ने इस किरदार को जिस खूबसूरती से निभाया और जिया था दर्शकों से उनका जुड़ाव स्वाभाविक है। ऐसे में उनके सामने असली चुनौती सिर्फ एक्टिंग करना या किरदार निभाना नहीं, उस घर वाले एहसास को बनाए रखने की होगी, जो वैभव स्क्रीन पर लेकर आते थे।
बता दें कि गुल्लक सीजन 1 से लेकर गुल्लक सीजन 4 तक में नजर आने वाला मिश्रा जी का घर गुल्लक के सीजन 5 में भी नजर आ रहा है। ये घर नवाबी दौर के किस्से-कहानियां सुनाते पुराने भोपाल के इब्राहिम पुरा में है। पुराने भोपाल के इब्राहिमपुरा में छोटी-संकरी गलियों से गुजरते हुए आप इस घर में पहुंच सकते हैं। वहीं इस बार ज्यादातर दृश्य IES यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई है।
पिछले सीजन्स की तरह इस बार भी पुराने भोपाल यानी सिटी की संकरी गलियों और बड़े तालाब के आसपास के इलाकों में भी कई दृश्य भी शूट किए गए हैं। इस बार मिश्रा परिवार की रसोई भी बदली नजर आएगी। वहीं इस बार मिश्राजी के घर के बाहर नजर आएगी मिश्रा परिवार की नेम प्लेट भी। टीजर में कुछ ऐसी दिखी शांति मिश्रा की रसोई... मिश्रा परिवार के घर के बाहर लगने वाली नेम प्लेट- देखें ये तस्वीर-
बताते चलें कि इस नये सीजन 5 का बड़ा अपडेट ये भी रहा कि जब IES यूनिवर्सिटी कैंपस में शूटिंग के दौरान वहां के स्टूडेंट्स और स्टाफ को अन्नू भैया यानी वैभव राज नहीं दिखे, तो वे भी कुछ निराश हो गए थे।
हाल ही में जारी टीजर और पोस्टर ने इतना जरूर स्पष्ट कर दिया है कि मिश्रा परिवार की कहानी आगे बढ़ेगी। जल्द ही गुल्लक का नया सीजन 5 स्ट्रीम में हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने इसके लिए कोई डेट फिक्स नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जून से जुलाई के बीच नये सीजन 5 का इंतजार खत्म हो जाएगा।
अब देखना यह होगा कि क्या दर्शक इस नये चेहरे को स्वीकार कर पाएंगे? या फिर अपने पसंदीदा किरदार की कमी महसूस करेंगे? क्योंकि अक्सर कहानी से ज्यादा उसके किरदार बदलने से उसे देखने का एहसास भी बदल जाता है।
Updated on:
12 May 2026 01:33 pm
Published on:
12 May 2026 01:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
