16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब IFS अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक, एमपी के करोड़पति अफसरों में यह अधिकारी सबसे अमीर

MP news Wealthiest Officer MP: आइपीएस-आइएएस के बाद अब आइएफएस की संपत्तियां भी सार्वजनिक, एसीएस शिवशेखर की आइएफएस पत्नी अर्चना शुक्ला की सालाना कमाई 3.76 लाख रुपए... जानें कौन सा IFS अधिकारी सबसे दौलतमंद...

3 min read
Google source verification
MP News wealthiest IFS officer MP

MP News wealthiest IFS officer MP

MP news Wealthiest IFS Officer MP: आइपीएस और आइएएस के बाद अब आइएफएस की अचल संपत्तियों का ब्योरा भी सार्वजनिक हो गया है। मध्य प्रदेश कैडर के आइएफएस मनोज अग्रवाल प्रदेश के सबसे धनी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) हैं। उनके पास दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल और कटनी के झिन्ना गांव में बेशकीमती मकान, फ्लैट, दुकान और जमीनें हैं, जिनकी कुल कीमत 12.61 करोड़ है। वे इन संपत्तियों से सालाना 5.50 लाख रुपए भी कमाते हैं। वहीं आइएफएस बिंदु शर्मा के पास दिल्ली के जंगपुरा में 3.60 करोड़ का फ्लैट है, जो सालाना 17.13 लाख रुपए की कमाई देता है। इसमें मध्य प्रदेश कैडर के आइपीएस एवं एडीजी इंटेलीजेंस ए. साईं मनोहर की भी साझेदारी है। इनके अलावा आइएफएस अर्चना शुक्ला के पास भोपाल में डुप्लैक्स और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 2.50 करोड़ है, जहां से सालाना 3.76 लाख रुपए की कमाई होती है। वे मध्य प्रदेश कैडर के आइएएस एवं एसीएस गृह शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं।

तो हाल में वन बल प्रमुख की कमान संभालने वाले शुभरंजन सेन ने अपने पास 42 लाख की अचल संपत्ति होना बताया है। अपने संपत्ति ब्योरे में इसके अलावा इन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। आइएफएस अफसरों में मानव संसाधन एवं विकास के पीसीसीएफ बी अन्नागिरी के अलावा लगभग सभी अधिकारियों ने भोपाल में जमीनें खरीदीं। इन प्रॉपर्टीज से उन्हें सालाना कमाई भी हो रही है।

मनोज अग्रवाल, पीसीसीएफ, कैल्पा: पत्नी के नाम अग्रवाल की आधे से अधिक जमीनें, कुछ विरासत में मिलीं

-शिप्रा सन सिटी गाजियाबाद में फ्लैट, पत्नी भी हिस्सेदार, कीमत 50 लाख, इससे कमाई 2.50 लाख रुपए सालाना।

- यूपी के झालू गांव में दुकान व मकान विरासत में मिली, कीमत 50 लाख रुपए।

- लखनऊ के अलीगंज में मकान, विरासत में मिला, कीमत 10 करोड़।

- कटनी के झिन्ना में पत्नी के नाम जमीन खरीदी, कीमत 20 लाख।

- भोपाल के खजूरी कला में पत्नी के नाम जमीन खरीदी, कीमत 60.51 लाख।

- दिल्ली के द्वारका सेलटर-11 में पत्नी के नाम से फलैट, कीमत 60 लाख रुपए, सालाना 3 लाख रुपए कमाई हो रही।

- भोपाल के बरखेड़ा में पत्नी के नाम जमीन खरीदी, कीमत 20 लाख रुपए।

नोट: 12.61 करोड़ की संपऌिा, सालाना 5.50 लाख रुपए कमाई।

शुभरंजन सेन, वन बल प्रमुख, एमपी

-भोपाल के दामखेड़ा में पत्नी और स्वयं के नाम मकान, कीमत 42 लाख रुपए।

बिंदु शर्मा, पीसीसीएफ, उत्पादन

-दिल्ली के जंगपुरा में आइपीएस पति ए साईं मनोहर के संयुक्त खाते में 3.60 करोड़ का फ्लैट। सालाना 17.13 लाख कमाई।

अर्चना शुक्ला, एपीसीसीएफ

- भोपाल के बागसेवनिया स्थित एमर्राल्ड पार्क में 1.25 करोड़ का डुप्सलेक्स। सालाना 1.84 लाख रुपए किराया आ रहा। इसमें मध्य प्रदेश कैडर के आइएएस पति एवं एसीएस शिवशेखकर शुलला ने 20 लाख रुपए का कर्ज दिलाने में मदद की।

- भोपाल के टीटी नगर स्थिति तुलसी टॉवर के फोर्थ फ्लोर पर वर्ष 2019 में 1 करोड़ का थ्री बीएचके फ्लैट खरीदा, वर्तमान कीमत 1.25 करोड़। सालाना 1.92 लाख किराया आ रहा। नोट: 2.50 करोड़ की संपत्ति, 3.76 लाख कमाई।

एचयू खान, पीसीसीएफ, एमडी, वन विकास निगम

- गुना के सैय्यदपुरा में रहवासी मकान विरासत में मिला, कीमत 1.25 करोड, मां भी हिस्सेदार, सालाना कमाई 2 लाख रुपए।

- भोपाल की इंदिरा विहार कॉलोनी में प्लाट, कीमत 85 लाख रुपए।

- गुना के गुलाबगंज में प्लाट, कीमत 15 लाख रुपए। विरासत में मिला।

नोट: 2.25 करोड़ की संपऌिा, सालाना 2 लाख कमाई।

बीएस अन्निगिरी, पीसीसीएफ, मानव संसाधन एवं विकास

- इंदौर के आंबेड़कर नगर स्थित वृंदावन फेस-1 में रहवासी जमीन, 5.50 लाख में ली थी, अब 11 लाख कीमत बताई।

- उसी पते पर ही पत्नी के साथ हिस्सेदारी में दूसरा प्लाट कीमत 12.50 लाख रुपए।

नोट: 23.5 लाख रुपए की संपत्ति।

बिभाष कु. ठाकुर, पीसीसीएफ, अनुसंधान एवं विस्तार

- भोपाल के फंदा में 50 लाख रु. की 9500 स्क्वेयर फीट जमीन।

- नर्मदापुरम रोड पर पत्नी के साथ संयुक्त खाते में चिनार फार्च्यून सिटी में 1440 स्लवायर फीट का 45 लाख का मकान।

- भोपाल के सागर विलास में 1900 स्क्वायर फीट का मकान 2014 में पत्नी के साथ 44.99 लाख में खरीदा, अब 50 लाख कीमत, 1.60 लाख रु. किराया।

नोट: 1.45 करोड़ की संपत्ति, 3.03 लाख कमाई।

पुरुषोत्तम धीमान, पीसीसीएफ विकास

- हिमाचल के हमीरपुर में 5.25 लाख की कृषि भूमि।

- भोपाल की छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में 49 लाख का मकान।

- हिमाचल के महालाइमा में पत्नी के नाम 27.15 लाख का प्लाट।

- नोएडा बुद्ध नगर में संयुक्त खाते में 78.40 लाख का फ्लैट।

- हिमाचल के हमीरपुर में 16.40 लाख का दुकान, मकान व कृषि भूमि विरासत में मिली।

-नोट: 1.76 करोड़ की संपत्ति। सालाना 37,200 रुपए कमाई।