2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढहाई जाएगी भोपाल की 7 दशक पुरानी बस्ती, जमींदोज होंगे मकान-दुकान, पहुंचा अमला

Manas Bhawan-मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरु, पुलिसकर्मियों ने घेरा, बाहर के किसी भी व्यक्ति को अधिकारी अंदर जाने की मंजूरी नहीं

2 min read
Google source verification
मानस भवन बस्ती के लोगों ने घरों में ताला लगाया

मानस भवन बस्ती के लोगों ने घरों में ताला लगाया

Manas Bhawan- राजधानी भोपाल की करीब 7 दशक पुरानी बस्ती ढहाई जा रही है। यहां के मकान और कुछ छोटी दुकानों को जमींदोज किया जा रहा है। मानस भवन के पीछे की झुग्गी बस्ती को हटाने की पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई शनिवार सुबह से ही शुरू हो गई है। पूरे इलाके में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बस्ती ​के निवासियों में प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। बस्ती हटाने के विरोध में जहां शुक्रवार को एक युवक टॉवर पर चढ़ गया था वहीं कांग्रेस नेताओं ने रातभर रुककर धरना दिया। हालांकि प्रशासन अडिग है और स्थिति को काबू में रखने के लिए बस्ती के चारों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

बस्ती हटाने को लेकर तनाव काफी बढ़ गया, विरोध में शुक्रवार को देर शाम प्रदर्शन किया गया जिसमें खासी भीड़ जुटी

पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को देर शाम प्रदर्शन किया गया जिसमें खासी भीड़ जुटी। इसी दौरान एक युवक पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित टॉवर पर चढ़ गया। झुग्गी हटाने का विरोध करते हुए युवक टॉवर से कूदने की धमकी देता रहा। बाद में समझाकर उसे बमुश्किल नीचे उतारा जा सका।

प्रशासन ने कार्रवाई किए जाने का पत्र जारी किया जिसके विरोध में लोगों के साथ कई कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।

झुग्गी बस्ती के निवासियों के समर्थन में कांग्रेस खुलकर सामने आ गई। इससे पहले भी यह विवाद उठा था और नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ प्रभावित कोर्ट गए थे और उन्हें राहत मिल गई थी। लेकिन अब फिर यहां से 27 परिवारों को हटाने की तैयारी है। प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई किए जाने का पत्र जारी किया जिसके विरोध में लोगों के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम ने नेता प्रतिपक्ष शाविस्ता जकी समेत कई कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि झुग्गियां नहीं हटाई जानी चाहिए।

शनिवार सुबह 6 बजे से झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरु

इधर शनिवार सुबह 6 बजे से झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई। पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है। बाहर के किसी भी व्यक्ति को अधिकारी अंदर जाने की मंजूरी नहीं दे रहे हैं। बस्ती हटाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन ने बैरागढ़ एमडीएम रविशंकर राय, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे, गहर वृत्त एसडीएम दीपक पांडे और टीटी नगर एसडीएस अर्चना शर्मा की ड्यूटी लगाई है।