1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर हादसा: 20 फीट गहरे पानी में डूबा है क्रूज, अभी भी कई लोग फंसे, कोलकाता से आई स्पेशल टीम

Jabalpur Tragedy: जल्द से जल्द निकालने की कोशिश, सेना के साथ ही स्पेशल टीमें क्रूज निकालने के काम में जुटी , हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन से क्रूज को निकालने का प्रयास

2 min read
Google source verification
Jabalpur Tragedy: Cruise boat submerged in 20-foot-deep water

Jabalpur Tragedy: Cruise boat submerged in 20-foot-deep water

Jabalpur Tragedy: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध में क्रूज हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह 5 और शव बरामद हुए जिससे मृतकों की संख्या 9 हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों के क्रूज में फंसे होने की बात कही जा रही है। बांध में क्रूज करीब 20 फीट गहराई में डूबा है। इसे जल्द से जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है। सेना के साथ ही स्पेशल टीमें क्रूज निकालने के काम में जुटी हैं। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन से क्रूज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यहां तक कि कोलकाता से एक स्पेशल टीम भी बुलाई गई है।

विभिन्न एजेंसियों ने देर रात तक रेसक्यू ऑपरेशन चलाया, इसमें स्थानीय लोगों ने भी मदद की

गुरुवार शाम को हुई इस दुर्घटना के बाद अंधेरा गहरा गया था जिसके कारण रेस्क्यू में परेशानी आई। एसडीआरएफ की टीम ने लाइट की व्यवस्था की, लेकिन जगह पथरीली होने के कारण यह काम काफी मुश्किल था। लाइट की और व्यवस्था हो सके इसके लिए अन्य संसाधनों का भी उपयोग किया गया। विभिन्न एजेंसियों ने देर रात तक रेसक्यू ऑपरेशन चलाया, इसमें स्थानीय लोगों ने भी मदद की।

डीआइजी एसडीआरएफ की टीम के साथ क्रूज के पास पहुंचे

हादसे की खबर फैलते ही बरगी नगर से काफी लोग मौके पर पहुंच गए। डीआइजी अतुल सिंह मोटर बोट से क्रूज के पास पहुंचे। निरीक्षण किया। बाहर निकालने की कार्ययोजना बनाई। इसके बाद रस्सी ले जाई गई। जब डीआइजी और टीम रवाना हुई उस वक्त बारिश और हवा भी शुरू हो गई थी। बारिश-तेज हवा में भी यहां खासी भीड़ जमा हो गई थी।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता से एक स्पेशल पैरामिलिट्री टीम बुलाई गई है जोकि जबलपुर आ भी चुकी

अब तक यहां से 9 शव निकाले जा चुके हैं जबकि अन्य पर्यटकों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि क्रूज 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। इसे जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता से एक स्पेशल पैरामिलिट्री टीम बुलाई गई है जोकि जबलपुर आ भी चुकी है। राष्ट्रीय स्तर की टीमों के साथ आर्मी भी मौके पर मुस्तैद है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और हेलिकॉप्टर बुलाया गया है। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की सहायता से क्रूज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।