2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

21 जिलों में बारिश का अलर्ट, MP में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 21 जिलों में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ ही साइक्लॉनिक सर्कुलेशन का असर, तेज हवाएं, आंधी चलने और बारिश की चेतावनी जारी, IMD ने pre monsoon को लेकर भी की बात...

3 min read
Google source verification
MP Weather Update Rain alert IMD issued for 21 districts

MP Weather Update Rain alert IMD issued for 21 districts (photo: patrika creative)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने भले ही तापमान में गिरावट दर्ज कराई हो, लेकिन प्रदेशवासियों को गर्मी से आंशिक राहत ही मिली है। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश भर में मौसम (MP Weather) बदलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे मध्य प्रदेश पर मौसम के दो सिस्टम एक्टिव हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश के साथ ही तेज हवाओं का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इन दो सिस्टमों के एक्टिव रहने से राहत की बारिश होगी। यह मौसम में महसूस होने वाली तपिश को कम कर देगी।

पिछले दो दिन से अचानक बदला मौसम

बता दें कि मध्य प्रदेश (MP Weather) के कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं।

मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग, भोपाल (IMD भोपाल) के मुताबिक आज शनिवार 2 मई को मध्य प्रदेश के ग्वालियर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश (MP Weather) की संभावना है। इसके साथ ही तेज आंधी भी आ सकती है। हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में IMD ने ग्वालियर के साथ ही श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मेहर जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर में बारिश का अलर्ट (MP Weather) जारी किया गया है।

इन जिलों में गर्मी करेगी परेशान

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और सिंगरौली में गर्मी का असर रहेगा। कुछ जिलों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग (MP Weather) के मुताबिक अब अगले 3 दिन तक यानी 5 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चलेगा।

आंधी+बारिश से मई की शुरुआत, अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम

इस बार मई महीने की शुरुआत आंधी-बारिश के साथ हुई है। जो सामान्य तौर पर गर्मी के मौसम के बजाय इस बार मौसम में परिवर्तन को दिखा रही है। पिछले दो दिन से एमपी के 35 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को भी तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। अब अगले 3 दिन तक यानी 5 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चलेगा।

क्या एमपी में हो गई प्री मानसून की शुरुआत?

इस सवाल पर मौसम वैज्ञानिकों (MP Weather) का कहना है कि मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक आ रहा यह बदलाव प्री मानसून की शुरुआत नहीं है, बल्कि प्री मानसून गतिविधियों का हिस्सा है। जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के संयुक्त असर का परिणाम है। इससे साफ है कि एमपी में मौसम में दिखने वाले बदलाव कभी बारिश, कभी आंधी के साथ बारिश, कभी गरज-चमक के साथ बारिश, तो कभी ओलावृष्टि यह प्री मानसून का असर नहीं, बल्कि यह प्री मानसून के आने का संकेत देने वाली एक्टिविटीज हैं, जो इस बार मई में ही शुरू तेज हो गई हैं।