scriptरानीताल और बल्देवबाग में बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण शुरू होगा 15 दिन में | JABALPUR smart city JBP COLLECTOR JBP ADMINISTRATIN JABALPUR DISTRICT | Patrika News
जबलपुर

रानीताल और बल्देवबाग में बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण शुरू होगा 15 दिन में

जबलपुर। मदनमहल-दमोहनाका के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर में तीन बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रानीताल चौराहा और बल्देवबाग चौराहा में बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण 15 दिन में शुरू होने वाला है। तकनीकी जानकारों के अनुसार धनुषाकार बो स्ट्रिंग ब्रिज फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर को तो आकर्षक स्वरूप देंगे ही, यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाएंगे।

जबलपुरMay 14, 2022 / 09:59 pm

Prabhakar Mishra

flyover.png

flyover jbp

यह है िस्थति

-3 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनेंगे बल्देवबाग व रानीताल के बीच

-1 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनेगा बल्देवबाग में –

2 बो स्ट्रिंग ब्रिज बनेंगे रानीताल में

-65 मीटर स्पॉन होगा बल्देवबाग में
-70-70 मीटर लंबे स्पॉन होंगे रानीताल में

-50-50 फीट चौड़ी सड़क मिलेगी बो स्ट्रिंग ब्रिज रानीताल में फोटो है

लंबे स्पॉन से चौराहे होंगे व्यविस्थत-

रानीताल चौराहा और बल्देवबाग चौराहा में यातायात का जबर्दस्त दबाव रहता है। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार फ्लाईओवर पर आवाजाही व्यविस्थत होने के साथ ही मौजूदा सड़क में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए चौराहा पर कम दूरी में पियर निर्माण के स्थान पर फ्लाईओवर में लंबा स्पॉन दिया जाना आवश्यक था। इसे ही ध्यान में रखकर दोनों चौराहों में बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण किया जाना है।
इन मार्गों को जोड़ेंगे बो स्ट्रिंग ब्रिज-

रानीताल चौराहा पर बनने वाला बो स्ट्रिंग ब्रिज चौराहा से गढ़ा मार्ग, यातायात चौक, मदनमहल स्टेशन मार्ग, आगा चौक छोर को जोड़ेगा। जबकि बल्देवबाग में बनने वाला बो स्ट्रिंग ब्रिज रानीताल और दमोहनाका मार्ग को आपास में जोड़ेगा। मजबूत स्टील स्ट्रक्चर पर होगा निर्माण- बो स्ट्रिंग ब्रिज में लंबे स्पॉन होंगे, ऐसे में पूरा स्ट्रक्चर मजबूत स्टील पर टिका होगा। नदी, रेलवे स्टेशन के ऊपर व चौराहों में बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण किया जाता है।
वर्जन- मदनमहल-दमोहनाका निर्माणाधीन फ्लाईओवर में रानीताल चौराहा पर 2 बो स्ट्रिंग ब्रिज व बल्देवबाग में 1 बो स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण पंद्रह दिन में शुरू कर दिया जाएगा। ये बो स्ट्रिंग ब्रिज चौराहों में यातायात व्यवस्था तो सुगम बनाएंगे ही, फ्लाईओवर को आकर्षक स्वरूप देंगे। गोपाल गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो