scriptJabalpur स्पाइस जेट के विमान की रनवे पर हार्ड लैंडिंग, इंडिगो डायवर्ट | Jabalpur SpiceJet plane makes hard landing on runway, Indigo diverts | Patrika News
जबलपुर

Jabalpur स्पाइस जेट के विमान की रनवे पर हार्ड लैंडिंग, इंडिगो डायवर्ट

– दो घंटे देरी से इंडिगो को जबलपुर एयरपोर्ट में उतरने की अनुमति मिलीजबलपुर. एयरपोर्ट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जब दिल्ली से जबलपुर पहुंची स्पाइस जेट के विमान को झटके लगने के बाद हार्डलैंडिंग कराई गई। विमान को रनवे पर ही खड़ा करा दिया गया। इससे मुंबई से जबलपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को वापस भेज दिया गया। उसे नागपुर डायवर्ट कर दो घंटे बाद वापस उतारने की अनुमति मिली।

जबलपुरAug 11, 2022 / 02:02 am

Rajendra Gaharwar

jabalpur spicjet hardlanding

file photo


जानकारी के अनुसार दिल्ली से शाम चार बजकर 45 मिनिट पर स्पाइस जेट के विमान ने उड़ान भरी। यह विमान शाम साढ़े छह बजे डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचा। रनवे पर उतरने के दौरान झटके जैसे आने लगे। जैसे-तैसे पायलट ने विमान को लैंड कराया। लेकिन तकनीकी समस्या की आशंका पर विमान को बीच रनवे पर ही रोक दिया गया। हार्ड लैंडिंग की जानकारी लगते ही एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे। जिसके बाद विमान की जांच शुरू हुई। विमान के लडखड़़ाने हार्ड लैंडिंग के कारण विमान में सवार यात्री दहशत में आ गए। एयरपोर्ट में भी अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद ही मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट जबलपुर पहुंच गई। लेकिन एटीसी क्लीयरेन्स न मिलने के कारण उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।
दो घंटे नागपुर में फंसे रहे यात्री
स्पाइस का विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और उसकी जांच की जा रही थी। उसी समय मुंबई से जबलपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम लगभग साढ़े सात बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट ने शाम पांच बजकर 55 मिनिट पर मुंबई से उड़ान भरी थी। विमान डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचा, लेकिन रनवे खाली न होने के कारण एटीसी से अनुमति नहीं मिलने पर आसमान में दो-तीन चक्कर काटने के बाद नागपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रियों को काफी देर बाद पता चला कि उनकी फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई है। दो घंटे यात्री वहीं रहे और रात 10 बजे के बाद अपने गंतव्य जबलपुर पहुंचे।

अटेंडर्स ने मचाया हंगामा, नहीं थे प्रतिनिधि

इधर इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई। उधर, एयरपोर्ट पहुंचे फ्लायर्स के अटेंडर्स को इंडिगो की फ्लाइट की कोई जानकारी नहीं दी गई, न ही इंडिगो कम्पनी का कोई प्रतिनिधि वहां मौजूद था, जिस कारण अटेंडर्स ने हंगामा किया। पूरी जांच के बाद स्पाइस जेट को रवाना किया गया। जिसके बाद रनवे खाली हुआ, तो इंडिगो की नागपुर में लैंड फ्लाइट को एटीसी द्वारा क्लीयरेंस दिया गया। जिसके बाद इंडिगो की फ्लाइट ने नागपुर से उड़ान भरी और रात लगभग दस बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंची।
वर्जन

दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग हुई थी। जिस कारण मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। रनवे खाली होने के बाद इंडिगो की फ़्लाइट नागपुर से उड़कर डुमना एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
कुसुम दास, डायरेक्टर, डुमना एयरपोर्ट

Home / Jabalpur / Jabalpur स्पाइस जेट के विमान की रनवे पर हार्ड लैंडिंग, इंडिगो डायवर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो