scriptमौसम में बदलाव : सुबह-शाम सर्द हवा से सिहरन, दोपहर में हो रही गर्मी | jabalpur weather latest update news in hindi | Patrika News
जबलपुर

मौसम में बदलाव : सुबह-शाम सर्द हवा से सिहरन, दोपहर में हो रही गर्मी

मौसम में बदलाव : सुबह-शाम सर्द हवा से सिहरन, दोपहर में हो रही गर्मी

जबलपुरFeb 29, 2020 / 10:19 am

Lalit kostha

weather in ajmer

weather in ajmer

जबलपुर। शहर में शुक्रवार को धूप हल्की तेज होने के साथ पारे में उछाल आया है। सामान्य से नीचे चल रहा तापमान शुक्रवार को सामान्य के बराबरी पर पहुंच गया। इससे मौसम में भी बदलाव हुआ। सर्द हवा के कारण सुबह-शाम हल्की सिहरन हो रही है। दोपहर में हल्की गर्मी लग रही है। रात को हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है। शहर के बाहरी इलाकों में देर रात को सर्दी असर दिखा रही है। मॉर्निंग वॉक के दौरान गर्म कपड़े पहनने की जरूरत बनी हुई है। हालांकि धूप के साथ ही सर्द हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

 

jabalpur weather latest update news in hindi

अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर-
मौसम में परिवर्तन के साथ पारे में करीब आधे से एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों स्तर पर शुक्रवार को तापमान सामान्य के बराबर रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस उमरिया एवं रीवा में दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार शुक्रवार को तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। आद्र्रता सुबह के समय 58 प्रतिशत और शाम को 24 प्रतिशत थीं। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आ रहा है। इसके कारण आने वाले दिनों में काले बादल छा सकते हैं। तीन-चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आ रहा है। इसके कारण आने वाले दिनों में काले बादल छा सकते हैं। तीन-चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहने का अनुमान है।

 

weather.jpg

टेसू के फूल खिले
फाल्गुन माह आते ही जबलपुर व आसपास की पहाडिय़ों व जंगलों में टेसू के फूल खिल गए हैं। जो कि दूर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगे हैं। इसके अलावा गुलमोहर पर भी बहान नजर आने लगी है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी इन दोनों पेड़ों पर बहान नजर आएगी। इसके साथ ही जंगली प्राणी भी फाल्गुन माह में जंगलों में कुलांचे भरते नजर आ रहे हैं।

Home / Jabalpur / मौसम में बदलाव : सुबह-शाम सर्द हवा से सिहरन, दोपहर में हो रही गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो