script26 मई से गर्मी और बढ़ेगी, बादलों के चलते उमस, आज बारिश के आसार | jabalpur weather news update in hindi | Patrika News
जबलपुर

26 मई से गर्मी और बढ़ेगी, बादलों के चलते उमस, आज बारिश के आसार

26 मई से गर्मी और बढ़ेगी, बादलों के चलते उमस, आज बारिश के आसार

जबलपुरMay 24, 2024 / 01:38 pm

Lalit kostha

Relief from heat

Relief from heat

जबलपुर. मौसम का रुख चौंकाने वाला है। एक ओर आंधी, बारिश हो रही है, तो दूसरी ओर सूर्यदेव का प्रकोप जारी है। गुरुवार को भी मौसमी प्रणालियों के असर से बादलों की आवाजाही बनी रही। लेकिन, गर्मी भी चरम सीमा को छूती रही। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी जबलपुर सहित सभाग के जिलों में आंधी व बारिश के आसार हैं। 26 मई से गर्मी का असर फिर बढ़ने की सभावना है।
गुरुवार को फिर सूर्यदेव का कहर जारी रहा। दोपहर तक सड़कें सूनसान हो गईं। गर्म हवा से जोरदार उमस हुई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार,राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा है। साथ में ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। नमी बादल के रूप में सक्रिय है। इससे तीखी गर्मी पड़ रही है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसके साथ भीषण गर्मी दस्तक देगी। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई से पूरे सभाग में तेज गर्मी रहेगी। गुरुवार को भी जिले के कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई।

Hindi News/ Jabalpur / 26 मई से गर्मी और बढ़ेगी, बादलों के चलते उमस, आज बारिश के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो