scriptजेठ का महीना शुरू, अब आसमान से बरसेगी आग | jeth ke mahina mein garmi badhi hai | Patrika News
जबलपुर

जेठ का महीना शुरू, अब आसमान से बरसेगी आग

जेठ का महीना शुरू, अब आसमान से बरसेगी आग
 

जबलपुरMay 20, 2019 / 11:08 am

Lalit kostha

weather change in ajmer

jeth ke mahina mein garmi badhi hai

– धूप के साथ पश्चिमी हवा भी कर रही हलाकान
– रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
– 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा

जबलपुर। मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर और तेज हो गया है। तापमान में स्थिरता बनी हुई है। रविवार सुबह से ही तेज धूप के साथ ही पश्चिम से पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने लोगों हलाकान किया। ज्योतिष जानकारों के अनुसार जेठ के महीने में सूरज सबसे ज्यादा तपेगा। इसी दौरान नौतपा भी लग जाएंगे। जिसमें सूरज अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। आसमान से आग बरसने के योग भी हैं। सूरज वृष राशि में पहुंच गए हैं। जिसका प्रभाव सीधा मौसम पर पड़ता है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार उछाल का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। तापमान में उछाल के कारण वातावरण में नमी भी कम हो रही है। सुबह के समय आद्र्रता 31 प्रतिशत थी। शाम को यह घटकर 20 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिन में धूप तेज होने का असर सडक़ों व बाजारों पर देखने मिल रहा है। शहर की प्रमुख सडक़ों व व्यस्त माने जाने वाले बाजार में दिन के समय चहल-पहल कम हो रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बादल फिलहाल प्रभावी नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। गत वर्ष 19 मई को शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले इस वर्ष तापमान कम है।

Home / Jabalpur / जेठ का महीना शुरू, अब आसमान से बरसेगी आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो