scriptजॉब के लिए चिंता न करें, इन राशि वालों को मनचाही नौकरी का योग आज: राशिफल | job searching today in complete, horoscope today in patrika.com | Patrika News
जबलपुर

जॉब के लिए चिंता न करें, इन राशि वालों को मनचाही नौकरी का योग आज: राशिफल

जॉब के लिए चिंता न करें, इन राशि वालों को मनचाही नौकरी का योग आज: राशिफल

जबलपुरJun 24, 2020 / 10:48 am

Lalit kostha

video rashifal of 22 june 2020 friday aaj ka video horoscope

video rashifal of 22 june 2020 friday aaj ka video horoscope

मेष- जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचे।
वृषभ- जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे है। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले।
मिथुन- अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे।
कर्क- किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।
सिंह- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे।
कन्या- आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

Horoscope Today,15 June 2020 Ka Rashifal
IMAGE CREDIT: patrika

तुला- अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा।
वृश्चिक- समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करे तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा।
धनु- व्यस्तता के कारण सेहत को न भूले। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करे। आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करे। वाणी में मधुर रहे।
मकर- सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।
कुम्भ– जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।
मीन- समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

Home / Jabalpur / जॉब के लिए चिंता न करें, इन राशि वालों को मनचाही नौकरी का योग आज: राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो