scriptआज कर्ज और लोन से मुक्ति के योग हैं, शनिदेव का करें पूजन: आज का पंचांग | karj mukti ke upay, shani dev ki puja se labh | Patrika News
जबलपुर

आज कर्ज और लोन से मुक्ति के योग हैं, शनिदेव का करें पूजन: आज का पंचांग

आज कर्ज और लोन से मुक्ति के योग हैं, शनिदेव का करें पूजन: आज का पंचांग
 

जबलपुरDec 21, 2019 / 09:56 am

Lalit kostha

shani.jpeg

शनि की साढ़े साती और राहू काल से बचने करें बीज मंत्र जाप: पंचांग

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 23, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण
तिथि – शाम 5.32 तक पूर्णा तिथि दशमी उपरांत नंदा तिथि एकादशी रहेगी। पूर्णा तिथि मांगलिक कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है, परंतु आज की दशमी तिथि भद्रायुक्त है। भद्रायुक्त शनि प्रधान तिथि में भद्रा उपरांत ही मांगलिक कार्य शुभ तथा मंगलकारी होते हैं। नंदा तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है।
योग- दोपहर 12.19 तक शोभन उपरांत अतिगंड योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु शोभन योग शुभ है।
विशिष्ट योगर्- आज कृष्ण वस्त्र धारण कर्ज निपटारा, शिल्प विद्या, कानूनी सलाह, मामला मुकदमा से जुड़े कार्य शुभ कहे जाते हैं।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरंात वालव तदंंतर गरकरण का प्रवेश होगा। करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र चित्रा रात्रि 8.25 तक उपरांत स्वाती नक्षत्र रहेगा। चित्रा नक्षत्र में नींव का मुहूर्त, सगाई का मुहूर्त, नामकरण, अन्नप्रासन, वास्तु तथा दैनिक कार्य संपादन के लिए समय शुभ तथा अनुकूल माना जाता है। वहीं स्वाती नक्षत्र में देवालय, वस्त्रालंकार, तथा देव कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।

 

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

शुभ मुहूर्त – आज भद्रा व्याप्त दशमी तिथि में कृष्ण वस्त्र धारण, कर्ज निपटारा, शिल्प विद्या जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे। सेवारंभ जैसे कार्य भी उपयुक्त रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ तथा दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ और अमृत एवं रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : आज सर्वार्थ सिद्धि याोग के साथ श्री पाŸवनाथ जन्म कल्याणयक महोत्सव एवं श्री हनुमत आराधना का व्रतोत्सव रहेगा।
चंद्रमा : प्रात: 9.11 तक कन्या राशि में उपरांत शुक्र प्रधान राशि तुला राशि मे संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य धनु राशि में, गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।

दिशाशूल : आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख और दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00 .00 बजे से 10.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज: आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पे, पो, पा, री अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। चित्रा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी। राशि स्वामी बुध तथा जन्म रजतपाद पाया में रहेगा। प्रात: 9.11 के उपरांत जन्मे बालकों की राशि तुला तथा राशि स्वामी शुक्र होंगे। तुला राशि में जन्मे बालकों का स्वभाव प्राय: गम्भीर, शांत, प्रकृति प्रेमी, उदारचित्त तथा बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। कला और वाणिज्य में सफल होते हैं।

Home / Jabalpur / आज कर्ज और लोन से मुक्ति के योग हैं, शनिदेव का करें पूजन: आज का पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो