scriptखुशकिस्मत वाले हैं ये पांच राशि वाले लोग, कुबेर लक्ष्मी जी के साथ आ रहे हैं | kuber laxmi dhan prapti mantra, aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

खुशकिस्मत वाले हैं ये पांच राशि वाले लोग, कुबेर लक्ष्मी जी के साथ आ रहे हैं

locationजबलपुरPublished: Jul 26, 2019 09:36:41 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है

मेष- आप की कार्य शेली में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।
वृषभ- कई अनुभव आज काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक वमानसिक अस्वस्थता के साथ बीतेगा। शारीरिक कष्ट, आंखों में पीड़ा होने की आशंका है।
मिथुन– आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।
कर्क- दूसरों की निंदा से बचे। आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन शुभ है। आज हर काम सफलता पूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे
सिंह- जो लोग आप की निंदा करते थे वे आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है।
कन्या- वाहन पर खर्च बढ़ेगा।आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिये। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

kuber laxmi dhan prapti mantra, aaj ka rashifal in hindi

तुला- संतान के विवाह के लिए आये प्रस्ताव पर गहन विचार करं।े फिर उन्हें जवाब दे। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे।
वृश्चिक- अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, आपके मन को प्रसन्न रखेगा।
धनु– कारोबार विस्तार के योग है। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे।
मकर- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने पुराने विचारों को त्यागें।आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझे।
कुम्भ- दुआरों से किसी भी अपनों की बुराई न करे। पहले ही सम्बन्ध कमजोर हैं और कमजोर न करें। अपना व्यवहार सुधारे और अपनी बात पर कायम रहे।
मीन- परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे है। भाइयो द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे।वाहन सुख मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्य अच्छेे चलेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो