डेढ़ माह की बेटी को छोडकऱ गायब हुई साउथ सिविल लाइंस निवासी 24 वर्षीय महिला की लाश चौथे दिन तिलवारा थानांतर्गत ग्वारीतट पर नर्मदा में उतराते हुए मिली। बेटी को दलिया खिलाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसी के बाद वह घर छोडकऱ निकल गयी थी। 18 मई को उसने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी।
news facts- डेढ़ माह की बेटी को छोड़ गायब महिला की लाश तिलवारा के ग्वारीतट पर मिली
पुलिस के अनुसार सरस्वती घाट पर नाव चलाने वाले दिनेश ठाकुर ने दोपहर 12 बजे सूचना दी कि वह नाव लेकर शिवलिंग प्वाइंट पर गया था। वहां ग्वारीतट पर एक महिला का शव पानी में देखा। महिला की शिनाख्त साउथ सिविल लाइंस स्थित सांसद के सर्वेन्ट क्वार्टर में रहने वाली आरती कुशवाहा के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
प्रेम विवाह किया था
किरण की गुमशुदगी 18 मई को उसके पति संतोष कुशवाहा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज करायी थी। बताया कि 17 मई को पत्नी आरती कुशवाहा को डेढ़ माह की बेटी को दलिया खिलाने के लिए बोला था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया तो वह नाराज होकर घर से निकल गयी थी। तब से वह उसे तलाश रहा है। पुलिस के मुताबिक आरती नागौद सतना की रहने वाली है। संतोष के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था।